Pariksha Pe Charcha: जबलपुर के आयुष ने पीएम से किया सवाल, प्रधानमंत्री ने दिया जवाब

Kaushiki | Feb 06, 2026, 13:39 IST
Share
student-tips
student-tips

परीक्षा पे चर्चा 2026 में पीएम मोदी ने जबलपुर के आयुष को गुरु-मंत्र दिया। उन्होंने बताया कि सिलेबस में पीछे छूटने से कैसे बचें और स्मार्ट तरीके से पढ़ाई करें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (6 फरवरी) परीक्षा पे चर्चा (PPC) के 9वें एडिशन में छात्रों से बात की। इस कार्यक्रम का मकसद छात्रों को परीक्षा के तनाव से बाहर निकालना था।

इसी बीच जबलपुर के मॉडल हाई स्कूल के 11वीं के छात्र आयुष तिवारी ने पीएम से एक बहुत ही प्रैक्टिकल सवाल पूछा। आयुष की परेशानी कई छात्रों की है जो अक्सर क्लास में पीछे रह जाते हैं। आइए जानें ऐसा क्या पूछा आयुष नें..

0551d520-a74
0551d520-a74

आयुष ने पीएम मोदी से क्या पूछा

जबलपुर के आयुष तिवारी ने पीएम मोदी से पूछा कि स्कूल में टीचर की स्पीड मैच करना मुश्किल होता है। जो चैप्टर छूट जाता है, उसे पूरा करने में हम आगे का भूल जाते हैं। इस पर पीएम मोदी ने हल्के अंदाज में पूछा- क्या ये शिकायत टीचर की है?

आयुष के ना कहने पर पीएम ने एक बहुत गहरी बात समझाई। उन्होंने कहा कि टीचर को छात्र से केवल एक कदम आगे होना चाहिए। बहुत ज्यादा दूरी होने पर छात्र और शिक्षक का तालमेल बिगड़ जाता है।

Pariksha Pe Charcha Live: स्टूडेंट्स से बात कर रहे हैं पीएम मोदी, देखें लाइव  - Pariksha Pe Charcha Live Updates PM Narendra Modi interacting With  Students tedu - AajTak
Pariksha Pe Charcha Live: स्टूडेंट्स से बात कर रहे हैं पीएम मोदी, देखें लाइव - Pariksha Pe Charcha Live Updates PM Narendra Modi interacting With Students tedu - AajTak

किसान के उदाहरण से समझाई माइंड मैपिंग

पीएम मोदी ने इसे समझाने के लिए एक किसान का बहुत सुंदर उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि बीज बोने से पहले किसान हमेशा खेत को जोतता है। उसी तरह शिक्षक को पढ़ाई शुरू करने से पहले छात्र का मन तैयार करना चाहिए।

अगर टीचर पहले ही बता दें कि कल क्या पढ़ाया जाएगा, तो छात्र गूगल या किताबों से थोड़ी जानकारी लेकर आ सकते हैं। इससे क्लास में जिज्ञासा बढ़ती है। विषय में इंटरेस्ट पैदा होता है, जिससे रिवीजन करना भी काफी आसान हो जाता है।

इसपर एक छात्रा मानसी ने भी माना कि पहले से पढ़ने से रिवीजन आसान होता है। पीएम ने मजाक में बच्चों से चाय का तोहफा लेकर माहौल को खुशनुमा बनाया।

पीएम मोदी से बातचीत के बाद जबलपुर के आयुष का उत्साह देखने लायक था। उसने बताया कि पीएम के जवाबों ने उसे पढ़ाई को देखने का एक नया नजरिया दिया है। अब वह क्लास में टीचर से पीछे नहीं, बल्कि स्मार्ट तैयारी के साथ एक कदम आगे रहने की कोशिश करेगा।

एग्जाम वॉरियर बुक का किया जिक्र

परीक्षा पे चर्चा 2026 में पीएम मोदी ने अपनी किताब एग्जाम वॉरियर का जिक्र करते हुए लक्ष्य की बात की। उन्होंने कहा कि लक्ष्य ऐसा हो जो थोड़ा कठिन हो पर पहुंच में हो। अगर आप गूगल पर थोड़ा रिसर्च करके क्लास में जाएंगे, तो फोकस बढ़ेगा।

d80a346a-85f
d80a346a-85f

प्रदेश के स्कूल में हुआ सीधा प्रसारण

मध्यप्रदेश के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में इसका सीधा प्रसारण किया गया। भोपाल के सुभाष स्कूल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस साल एमपी से रिकॉर्ड 22 लाख 95 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए।

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने भी छात्रों के साथ बैठकर कार्यक्रम देखा। ये चर्चा छात्रों को नया नजरिया देने में पूरी तरह सफल साबित हुई।

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने भी नरसिंहपुर के एक छोटे से गांव तेंदूखेड़ा के स्कूल में बच्चों के साथ बैठकर इस कार्यक्रम (Modi Pareeksha pe Charcha)का आनंद लिया और उन्हें मोटिवेट किया।

ये खबर भी पढ़ें...

e-KYC वेरिफिकेशन में दिखाई ढिलाई तो राशन, पेंशन और स्कूल एडमिशन पर दिखेगा असर

एमपी में बुजुर्गों के लिए शुरू हुई होप योजना, घर तक पहुंचेगा इलाज

परीक्षा पे चर्चा कर रहे पीएम मोदी, छात्रों को दे रहें जीत का मंत्र, ऐसे देखें लाइव

MP Board Exam Tips : इंग्लिश में लाने हैं पूरे मार्क्स, टॉपर की कॉपी देगी लिखने का आईडिया

Tags:
  • पीएम मोदी
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • जबलपुर
  • परीक्षा पे चर्चा
  • Modi Pareeksha pe Charcha
  • Pareeksha pe Charcha
  • परीक्षा पे चर्चा 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच