CBSE ने शुरू की Single Girl Child Scholarship 2025 के लिए आवेदन, 70% मार्क्स वाली छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 500 रुपए
Kaushiki | Published:
Single Girl Child Scholarship 2025
CBSE ने इकलौती बेटी स्कॉलरशिप स्कीम 2025 के लिए आवेदन शुरू कर दिया है, जिसके तहत 11वीं और 12वीं की योग्य छात्राओं को ₹500 प्रति माह की सहायता मिलेगी, बशर्ते उन्होंने 10वीं में कम से कम 70% अंक हासिल किए हों और आवेदन की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर 2025 है।
Single Girl Child Scholarship 2025: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने साल 2025 के लिए अपनी सबसे खास स्कीम, सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप स्कीम के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है।
यह पहल उन स्टूडेंट्स के लिए एक बड़ा सहारा है जो अपने पेरेंट्स की इकलौती संतान हैं और पढ़ाई में लगातार अच्छा परफॉर्म कर रही हैं। यह स्कॉलरशिप एक तरह का इंसेंटिव है ताकि क्लास 11वीं और 12वीं में बेटियों की पढ़ाई पैसों की कमी के कारण बीच में न रुके। CBSE का यह कदम 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' जैसे अभियानों को मजबूत करता है और देश में जेंडर इक्वलिटी का संदेश देता है।
इस स्कीम के तहत चुनी गई योग्य छात्राओं को दो साल तक (क्लास 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के दौरान) फाइनेंसियल असिस्टेंस दी जाएगी:
CBSE सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2025 का फायदा लेने के लिए बोर्ड ने कुछ स्पेसिफिक और जरूरी शर्तें तय की हैं। (Big decision of CBSE)इस बार मार्क्स और फीस की शर्तों में थोड़ा बदलाव किया गया है, इसलिए ध्यान से चेक करें:
इकलौती संतान और नागरिकता (Single Child and Citizenship)
इनकम और फीस की शर्तें (Income and Fee Conditions)
नोट: 10वीं तक ट्यूशन फीस की सीमा ₹2,500 रुपए प्रति माह थी, जिसे 11वीं और 12वीं के लिए बढ़ाकर ₹3,000 रुपए प्रति माह किया गया है।
सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना बहुत आसान है, लेकिन यह पूरी तरह से ऑनलाइन ही करना होगा।
दो कैटेगरी में आवेदन
ये खबर भी पढ़ें...
टाटा ग्रुप ने लॉन्च की फ्री ऑनलाइन Tata Internship, अब घर बैठे सीखें इंडस्ट्री के स्किल्स
MMVY Scholarship: MP सरकार की इस योजना से आपका करियर बनेगा स्ट्रॉन्ग, यहां से लें पूरी डिटेल
यह पहल उन स्टूडेंट्स के लिए एक बड़ा सहारा है जो अपने पेरेंट्स की इकलौती संतान हैं और पढ़ाई में लगातार अच्छा परफॉर्म कर रही हैं। यह स्कॉलरशिप एक तरह का इंसेंटिव है ताकि क्लास 11वीं और 12वीं में बेटियों की पढ़ाई पैसों की कमी के कारण बीच में न रुके। CBSE का यह कदम 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' जैसे अभियानों को मजबूत करता है और देश में जेंडर इक्वलिटी का संदेश देता है।
कितनी मिलेगी फाइनेंसियल असिस्टेंस
- हर महीने (Per Month): 500 रुपए
- कुल अवधि (Total Duration): अधिकतम 24 महीने (दो साल)
- खास बात यह है कि इस स्कॉलरशिप के साथ-साथ छात्राएं अपने स्कूल या किसी और इंस्टिट्यूट से मिलने वाली दूसरी कन्सेशनस या स्कॉलरशिप भी ले सकती हैं।
आवेदन के लिए एलिजिबिलिटी और कंडीशंस
इकलौती संतान और नागरिकता (Single Child and Citizenship)
- सिंगल चाइल्ड: छात्रा अपने माता-पिता की इकलौती संतान होनी चाहिए। यानी, उसका कोई सगा भाई या बहन नहीं होना चाहिए।
- नागरिकता: छात्रा का भारतीय नागरिक होना जरूरी है।
- एनआरआई (NRI): नॉन-रेजिडेंट इंडियन (NRI) छात्राएं भी पात्र हैं, बशर्ते वे नीचे दी गई फीस की शर्त पूरी करती हों।
- 10वीं मार्क्स: छात्रा ने CBSE क्लास 10वीं बोर्ड एग्जाम में कम से कम 70% अंक या 7.2 सीजीपीए (CGPA) हासिल किए हों। (पुरानी शर्त 60% की थी, जिसे बढ़ा दिया गया है)।
- करंट क्लास: छात्रा अभी क्लास 11वीं या क्लास 12वीं में CBSE से एफिलिएटेड स्कूल में पढ़ रही हो।
- निरंतरता (Continuity): छात्रा को 11वीं और 12वीं की पढ़ाई बिना किसी ब्रेक के जारी रखनी होगी।
- उपस्थिति (Attendance): छात्रा का गुड कंडक्ट और स्कूल में रेगुलर अटेंडेंस भी जरूरी है।
इनकम और फीस की शर्तें (Income and Fee Conditions)
| कैटेगरी (Category) | अधिकतम मासिक ट्यूशन फीस (Tuition Fees per month) | अधिकतम वार्षिक पारिवारिक आय (Annual Family Income) |
| भारतीय छात्राएं (11वीं/12वीं) | 3 हजार रुपए | 8 लाख रुपए |
| NRI छात्राएं (11वीं/12वीं) | 6 हजार रुपए | कोई सीमा नहीं (NRI के लिए अलग नियम) |
एप्लीकेशन प्रोसेस 2025 और डाक्यूमेंट्स
दो कैटेगरी में आवेदन
- स्कॉलरशिप 2025 (Fresh Application): उन छात्राओं के लिए जो 2025 में 10वीं पास करके अब क्लास 11वीं में पढ़ रही हैं।
- रीन्यूअल 2024: उन छात्राओं के लिए जिन्होंने पिछले साल (2024 में) यह स्कॉलरशिप ली थी और अब इसे क्लास 12वीं के लिए जारी रखना चाहती हैं। (रीन्यूअल के लिए 11वीं में 70% या उससे ज्यादा मार्क्स लाना जरूरी है)।
ऑनलाइन आवेदन के कुछ स्टेप्स
- वेबसाइट: CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं और ‘Main Website’ लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक: Single Girl Child Scholarship 2025 का नोटिस और एप्लीकेशन लिंक खोजें।
- फॉर्म भरें: ऑनलाइन फॉर्म में अपनी सभी डिटेल्स (पर्सनल, एजुकेशनल और बैंक डिटेल्स) सही-सही भरें।
ये डाक्यूमेंट्स अपलोड करें:
- आय का हलफनामा (Income Affidavit): अभिभावकों को नोटरीकृत स्टाम्प पेपर (Notarized Stamp Paper) पर अपनी एनुअल इनकम का एफिडेविट (₹8 लाख से कम) अपलोड करना होगा।
- सिंगल गर्ल चाइल्ड एफिडेविट (Single Girl Child Affidavit): यह शपथ पत्र कि छात्रा इकलौती संतान है, नोटरी से अटेस्टेड होना चाहिए।
- 10वीं की मार्कशीट और फीस स्लिप (Fee Slip)।
- स्कूल वेरिफिकेशन: सबसे जरूरी बात। एक बार जब आप फॉर्म सबमिट कर दें, तो जिस स्कूल में आप पढ़ रहे हैं, वह आपके आवेदन को वेरीफाई करेगा। अगर स्कूल वेरिफिकेशन नहीं करता है, तो आवेदन मान्य नहीं होगा।
- आखिरी तारीख: आवेदन करने की अंतिम तारीख 23 अक्टूबर 2025 है।
- याद रखें: आवेदन अधूरा रहने या स्कूल द्वारा वेरिफिकेशन न होने पर स्कॉलरशिप नहीं मिलेगी। इसलिए, समय रहते आवेदन करें और स्कूल से संपर्क करके वेरिफिकेशन करवा लें।
ये खबर भी पढ़ें...
टाटा ग्रुप ने लॉन्च की फ्री ऑनलाइन Tata Internship, अब घर बैठे सीखें इंडस्ट्री के स्किल्स
MMVY Scholarship: MP सरकार की इस योजना से आपका करियर बनेगा स्ट्रॉन्ग, यहां से लें पूरी डिटेल
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari