कॉलेजों में एडमिशन के लिए मिलेगी सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप , 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई

Dolly patil | Sept 23, 2024, 09:23 IST
Share
सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप
सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप

सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। इस स्कॉलरशिप को पाने के लिए सभी विद्यार्थियों को आवेदन करना होगा, जिसकी आखिरी तारीख 31 अक्टूबर है।

अच्छे नंबरों से बारहवीं कक्षा पास कर चुके स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल स्टूडेंट्स को अब कॉलेजों में एडमिशन लेने के लिए स्कॉलरशिप दी जाएगी। इस स्कॉलरशिप को पाने के लिए सभी विद्यार्थियों को आवेदन करना होगा, जिसकी आखिरी तारीख 31 अक्टूबर है।

कौन कर सकता है आवेदन

जानकारी के मुताबिक सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप ( Central Sector Scholarship ) के तहत 80 प्रतिशत से अधिक नंबर पाने वाले स्टूडेंट आवेदन कर सकते हैं। इसमें प्रदेश से 4 हजार 299 स्टूडेंट का कोटा है।ये पचास प्रतिशत छात्राओं के लिए आरक्षित है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ( Board of Secondary Education ) से जारी निर्देश के तहत 31 अक्टूबर तक आवेदन जमा कराए जाएंगे।

कैसे होगा सिलेक्शन

आपको बता दें कि 4 हजार 299 से ज्यादा फॉर्म होने पर मेरिट लिस्ट के आधार पर सिलेक्शन किया जाएगा। पिछले साल जिन्हें स्कॉलरशिप मिले उन्हें नवीनीकरण ( renewal ) के लिए आवेदन करना होगा। साइंस, आर्ट और कॉमर्स के विद्यार्थियों के लिए ही यह छात्रवृत्ति दी जाती है। इसके तहत हर साल 20 हजार रुपए की राशि खाते में भेजी जाती है।

2008 में हुई थी शुरुआत

डिपार्टमेंट ऑफ हायर एजुकेशन ( Department of Higher Education ), मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन ( Ministry of Education ) ने साल 2008 में इस स्कॉलरशिप की शुरुआत की थी। इस स्कॉलरशिप का लक्ष्य है ऐसे कैंडीडेट्स जो फाइनेंस की कमी से अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पा रहे हैं

उनको पढ़ाई करने में और अपने रोज के खर्चों को पूरा करने में मदद करना। ये भी जान लें कि स्कॉलरशिप के लिए केवल वही कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं जिनकी फैमिली इनकम साल की 4.5 लाख से कम हो. यह स्कीम कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Department of Higher Education
  • माध्यमिक शिक्षा मंडल
  • ministry of education
  • मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल
  • सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप
  • Central Sector Scholarship
  • डिपार्टमेंट ऑफ हायर एजुकेशन
  • मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच