राष्ट्रीय शिक्षा नीति में होगा बदलाव, यूजी में 35% क्रेडिट प्राप्त करने वाले छात्र होंगे पास
Dolly patil | Published:
राष्ट्रीय शिक्षा नीति
राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर लागू किए गए अध्यादेश में अब बदलाव किए जा रहे हैं। साथ ही दो मेजर सब्जेक्ट शुरू करने का प्रस्ताव भी है। उच्च शिक्षा विभाग के अवर सचिव वीरन सिंह मलावी ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (national education policy)-2020 को लेकर लागू किए गए अध्यादेश (ordinance) में अब बदलाव किए जा रहे हैं। हालांकि अंडर ग्रेजुएशन कोर्सों में इस सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को कुछ रियायतें मिल सकती हैं। इसका प्रस्ताव तैयार करके विश्वविद्यालय समन्वय समिति (university coordination committee )के समर्थन की उम्मीद में लागू किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक इसमें विद्यार्थियों के पासिंग मार्क्स क्रेडिट में बदलाव किया गया है। जैसे अभी तक 50 फीसदी क्रेडिट को पासिंग मार्क्स माना जाता है। लेकिन इससे रिजल्ट खराब आ रहे हैं। इसलिए इसमें बदलाव किया जा रहा है। इसी के साथ अब 35 फीसदी क्रेडिट प्राप्त करने वाले छात्र को पास माना जाएगा।
बता दें कि इसके साथ ही दो मेजर सब्जेक्ट शुरू करने का प्रस्ताव भी है। दरअसल उच्च शिक्षा विभाग (Higher Education Department) के अवर सचिव वीरन सिंह मलावी ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। इसी के साथ उन्होंने लिखा है कि यह प्रस्ताव इस सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों पर लागू होंगे और आगे चरणबद्ध रूप से लागू होते चले जाएंगे। नई शिक्षा नीति के 2020 में लागू होने के साथ ही उसमें समस्याएं आने लगी थीं, जिसके चलते बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी (Barkatullah University) के रिजल्ट प्रभावित हो रहे हैं।
विद्यार्थियों के रिजल्ट में गिरावट आ रही है और फेल होने वाले छात्रों की संख्या बढ़ रही है। इसका कारण है कि वर्तमान परीक्षा योजना में न्यूनतम 50 प्रतिशत क्रेडिट प्राप्त करने की आवश्यकता। इस समस्या के समाधान के लिए प्रस्तावित बदलाव में पासिंग ग्रेड के लिए क्रेडिट की आवश्यकता को 35 प्रतिशत किया जा रहा है। यह बदलाव पुरानी परीक्षा योजना में 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर उत्तीर्ण (passed) घोषित करने की व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए किया जा रहा है।
क्या होगा बदलाव
दो मेजर सब्जेक्ट होंगे शुरू
रिजल्ट में गिरावट
छात्रों के लिए फायदेमंद बदलाव
- छात्रों को अपने कॉलेज में उपलब्ध नहीं होने वाले विषयों का चयन करने की सुविधा मिलेगी।
- वे मूक्स ( MOOCs ) और ऑनलाइन माध्यम से क्रेडिट अर्जित कर सकेंगे।
- छात्रों को अपनी श्रेणी सुधारने का अवसर मिलेगा, जिससे वे अपने रिजल्ट में सुधार कर सकेंगे।
- यह बदलाव छात्रों की शिक्षा में लचीलापन और सुविधा बढ़ाने में मदद करेंगे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari