MP Vikramaditya Scholarship : 12वीं में 60 प्रतिशत लाने पर सरकार देगी स्कॉलरशिप

Manya Jain | Mar 24, 2025, 16:47 IST
Share
MP VIKRAMADITYA SCHOLARSHIP
MP VIKRAMADITYA SCHOLARSHIP

मध्‍यप्रदेश विक्रमादित्‍य छात्रवृत्ति योजना गरीबी रेखा से नीचे (BPL) के विद्यार्थियों को उच्‍च शिक्षा के लिए प्रेरित करती है। 12वीं कक्षा में 60% या उससे अधिक अंक लाने पर 2500 रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।

MP Vikramaditya Scholarship : मध्‍यप्रदेश विक्रमादित्‍य स्कॉलरशिप योजना का मुख्‍य उद्देश्‍य सामान्‍य वर्ग के विद्यार्थियों को उच्‍च शिक्षा के लिए प्रेरित करना है। यह योजना विशेष रूप से गरीब विद्यार्थियों के लिए है। सरकार का मानना है कि कोई भी छात्र आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई से वंचित नहीं रहे। विक्रमादित्‍य स्कॉलरशिप के माध्यम से सरकारी और सहायक संस्थानों में पढ़ाई करने वाले छात्रों को मदद दी जाती है।इस योजना के तहत विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने पर अधिकतम 2500 रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह योजना उन विद्यार्थियों के लिए है जो गरीबी रेखा से नीचे (BPL) के परिवारों से आते हैं।

विक्रमादित्‍य स्‍कॉलरशिप योजना के लाभ

विक्रमादित्‍य स्‍कॉलरशिप योजना से गरीबी में जी रहे बच्चों को शिक्षा में मदद मिलती है। इस योजना का लाभ हर साल उन विद्यार्थियों को दिया जाता है जो निर्धारित तिथियों के बीच आवेदन करते हैं। योजना का उद्देश्‍य 12वीं कक्षा के बाद उच्च शिक्षा के लिए हर छात्र को प्रोत्साहित करना है।

यह खबर भी पढ़ें... Sarkari Naukri 2025 : सरकारी नौकरी की कर रहे तलाश, तो आज ही यहां करें आवेदन

शैक्षिक क्‍वालिफिकेशन

इस योजना में आवेदन करने के लिए 12वीं कक्षा में 60 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। साथ ही, आवेदक का मध्‍यप्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है। योजना का लाभ उठाने के लिए विद्यार्थी सरकारी या सहायक संस्थानों में पढ़ाई कर रहे होने चाहिए। विक्रमादित्‍य स्‍कॉलरशिप योजना का लाभ उन विद्यार्थियों को मिलता है जिनके परिवार की वार्षिक आय निर्धारित सीमा के अंदर होती है।

यह खबर भी पढ़ें... Railway Job 2025 : ITI हैं पास, तो आपके लिए रेलवे लाया सरकारी नौकरी का अच्छा मौका

जरूरी डाक्यूमेंट्स

  • फोटोग्राफ
  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट
  • पिछली परीक्षा की मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र
  • माता-पिता का आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • निवासी प्रमाण
  • समग्र आईडी, College Code, Course/Branch Code, Aadhar Number, Bank Account Number और IFSC Code भी जरूरी होते हैं।

आवेदन शुल्क

मध्‍यप्रदेश विक्रमादित्‍य स्‍कॉलरशिप आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता। यह योजना पूरी तरह से निःशुल्क है।

यह खबर भी पढ़ें... NHM Sarkari Naukri : मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का मौका

आवेदन कैसे करें?

  • मध्‍यप्रदेश विक्रमादित्‍य स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है।
  • इसके लिए सबसे पहले आपको MP Scholarship Portal (http://scholarshipportal.mp.nic.in) पर जाना होगा।
  • वहां “Registration” पर क्लिक करें। फिर आपकी E-KYC प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें आधार नंबर के माध्यम से रजिस्ट्रेशन होगा।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक ID और Password मिलेगा, जिसका उपयोग करके आप फॉर्म भर सकते हैं।

thesootr links

Tags:
  • MP News
  • scholarship
  • Education news
  • top education news
  • obc scholarship
  • mp education news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती