भोपाल में सुबह 7 से दोपहर 12.30 बजे तक लगेंगे स्कूल, बढ़ती गर्मी के चलते कलेक्टर के आदेश के बाद बदली स्कूलों की टाइमिंग

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
भोपाल में सुबह 7 से दोपहर 12.30 बजे तक लगेंगे स्कूल, बढ़ती गर्मी के चलते कलेक्टर के आदेश के बाद बदली स्कूलों की टाइमिंग

BHOPAL. अप्रैल का माह आते ही पारा चढ़ना जारी है। भीषण गर्मी से लोगों के हाल-बेहाल हैं। दोपहर के समय में लू चलना शुरू हो चुकी है। लोग गर्मी से बचने के लिए तमाम प्रकार के जतन करते देखे जा रहे हैं। गर्मी के कारण बच्चों को असुविधा न हो व उनका स्वास्थ्य प्रभावित न हो। इस कारण स्कूलों की टाइमिंग बदली गई है। इसके लिए कलेक्टर ने स्कूलों को आदेश जारी किए है। शहर के सभी स्कूल अब सुबह 7 से 12.30 बजे तक चलेंगे। 




— Collector Bhopal (@CollectorBhopal) April 21, 2023



सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूलों में लागू रहेगा आदेश



गर्मी के चलते कलेक्टर आशीष सिंह ने 21 अप्रैल, शुक्रवार को आदेश जारी किए। हालांकि, 1 मई से स्कूली बच्चों का ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो जाएगा, जो 15 जून तक चलेगा। यह आदेश सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूलों में लागू होंगे। 



ये खबर भी पढ़ें...






22 अप्रैल से आदेश होगा लागू



जानकारी के अनुसार, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त, माध्यमिक शिक्षा मंडल, सीबीएसई, आईसीएसई से संबंध शालाओं पर आदेश तत्काल प्रभावित से लागू होगा। यानी, 22 अप्रैल, शनिवार से ही स्कूलों की टाइमिंग बदली हुई रहेगी। 



बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है विपरीत असर



आदेश में कहा गया है कि गर्मी का असर बढ़ रहा है। दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद स्कूल में अध्यापन कार्य होने से बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए अब स्कूलों की टाइमिंग सुबह 7 से दोपहर 12.30 बजे तक रखा जाना तय किया गया है। परीक्षाएं एवं मूल्यांकन का कार्य निर्धारित समय के अनुसार यथावत रहेगा।



अभी बच्चों को गर्मी के कारण हो रही है परेशानी



वर्तमान में कई स्कूल दोपहर डेढ़ बजे तक संचालित हो रहे हैं। इस कारण बच्चे घर दोपहर 3 बजे तक पहुंच पाते हैं। गर्मी के चलते उन्हें खासी परेशानी होती है।



प्रदेश में कई स्कूलों का बदला जा चुका है समय



प्रदेश के जबलपुर, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, दमोह, नर्मदापुरम, छतरपुर, उज्जैन, शहडोल आदि जिलों में स्कूलों की टाइमिंग बदली जा चुकी है। कहीं स्कूल सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक तो कहीं सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक स्कूल संचालित हो रहे हैं।


collector's order school time changed MP News school time कलेक्टर का आदेश स्कूलों का समय बदला एमपी न्यूज स्कूलों का समय गर्मी का मौसम summer season