10वीं के बाद क्या करें? स्ट्रीम चुनते समय न करें ये गलती, अपनाएं ये आसान टिप्स

Kaushiki | Mar 24, 2025, 12:38 IST
Share
what to do after 10th
what to do after 10th

10वीं के बाद का समय छात्रों के लिए अहम मोड़ होता है, जब सही कोर्स और करियर ऑप्शन चुनने में कई गलतियां की जा सकती हैं। जानिए, इन आम मिस्टेक्स से कैसे बचें और अपने करियर को सही डायरेक्शन दें....

what to do after 10thCareer Tips: 10वीं के बाद, छात्रों के जीवन में एक बड़ा मोड़ आता है। ये वो समय होता है जब उन्हें अपनी आगे की पढ़ाई और करियर के लिए दिशा तय करनी होती है।

ये डिसिशन उनके फ्यूचर पर गहरा असर डालता है। कई बार, इस समय पर छात्र जल्दीबाजी में या दूसरों के दबाव में आकर गलत फैसला ले लेते हैं, जो बाद में पछतावे का कारण बन सकते हैं।

इसलिए ये जरूरी है कि आप सोच-समझकर सही कोर्स और करियर ऑप्शन का चुनाव करें। इस आर्टिकल में हम आपको 10वीं के बाद कोर्स चुनने में होने वाली जनरल मिस्टेक्स के बारे में बताएंगे, ताकि आप अपने करियर को सही डायरेक्शन दे सकें...

पैशन पर नहीं मार्केट डिमांड पर ध्यान दें

जब आप अपना कोर्स चुन रहे हों, तो केवल अपने पैशन को न चुनें। यह भी देखें कि जिस फील्ड में आप करियर बनाना चाहते हैं, उसमें आपकी स्किल्स और मार्केट की डिमांड क्या है।

कई बार छात्र अपनी पसंद के विषय को तो चुनते हैं, लेकिन यह नहीं समझते कि उस फील्ड में नौकरियों की कितनी संभावना है या उस स्किल की जरूरत कितनी है।

किसी के प्रेशर में न आएं

कई बार छात्र परिवार या दोस्तों के प्रेशर में आकर कोर्स चुन लेते हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि आप अपने बारे में सोचें और केवल अपने डिजायर और स्किल्स के आधार पर कोर्स का सलेक्शन करें, न कि दूसरों के प्रेशर में।

करियर ऑप्शन की पूरी जानकारी लें

10वीं के बाद छात्रों के पास कई करियर ऑप्शन्स होते हैं जैसे विज्ञान (Science), वाणिज्य (Commercial), कला (Art), डिजाइन (Design), संगीत (Music) etc। यह जरूरी है कि आप हर विकल्प की पूरी जानकारी लें, ताकि बाद में पछतावे का सामना न करना पड़े।

Job Oriented Courses after BCom [Complete 2024 List] I Leverage Edu
Job Oriented Courses after BCom [Complete 2024 List] I Leverage Edu

कोर्स के बारे में पूरी जानकारी लें

कोर्स (new career options) का चॉइस करने से पहले उसकी पूरी जानकारी लें। यह जानें कि कोर्स में कौन-कौन से विषय होंगे, किस तरह के एंट्रेंस एग्जाम्स होंगे और उस कोर्स के बाद किन-किन फील्ड्स में करियर के मौके मिल सकते हैं।

एक ही ऑप्शन पर फोकस न करें

यह जरूरी नहीं कि आप सिर्फ एक ही करियर या कोर्स पर फोकस करें। आपके पास कई ऑप्शन होने चाहिए ताकि अगर एक में प्रॉब्लम आए, तो आपके पास बैकअप ऑप्शन भी हो।

करियर डायरेक्शन का ध्यान रखें

यह समझें कि आपके चुने गए कोर्स के बाद आपका किस डायरेक्शन में करियर बढ़ेगा। क्या उस कोर्स के बाद नौकरी के अच्छे अपॉर्चुनिटी हैं या क्या यह आपके लिए एक सही डिसिशन है?

एक्सपेंसिव कोर्स को सोच-समझकर चुनें

महंगे कोर्स के सलेक्शन से पहले उसकी कॉस्ट और करियर के अपॉर्चुनिटी का अच्छे से इवैल्यूएशन करें। यह देखें कि क्या आप उस कोर्स की फीस कैर्री कर सकते हैं और क्या वो आपके लिए फायदेमंद होगा।

फ्यूचर को ध्यान में रखते हुए डिसिशन लें

आपका सलेक्शन केवल प्रेजेंट को देखते हुए नहीं होना चाहिए, बल्कि आपको यह सोचने की जरूरत है कि 5-10 साल बाद आप खुद को कहां देखना चाहते हैं।

इंटर्नशिप और एक्स्ट्रा एक्टिविटी के इम्पोर्टेंस न भूलें

कोर्स के साथ-साथ इंटर्नशिप, पार्ट-टाइम जॉब और एक्स्ट्रा एक्टिविटी भी जरूरी हैं। ये आपको एक्सपीरियंस देती हैं और आपके करियर के लिए नेसेसरी स्किल्स डेवेलप करती हैं।

टाइम मैनेजमेंट सीखें

टाइम मैनेजमेंट आपके करियर के लिए सबसे जरूरी होता है। तो ऐसे में ये जरूरी है कि आप अपने टाइम का सही यूज करें और उसे सही डायरेक्शन में लगाएं, ताकि आप अपने टारगेट तक पहुंच सकें।

सही डायरेक्शन में कदम बढ़ाने के लिए सही ऑप्शन्स का इवैल्यूएशन करें, जानकारी जुटाएं और अपने फैसले पर विश्वास रखें। इस तरह आपको अपने करियर (10th cbse exam) में सफलता मिल सकती है। एजुकेशन न्यूज

ये खबर भी पढ़ें...

Banking Exam Tips : कम समय में बैंकिंग एग्जाम क्रैक करने का फुलप्रूफ प्लान

Exam Tips: 15 मिनट के इस गोल्डन टाइम को बनाएं अपनी एग्जाम स्ट्रेटेजी का हिस्सा

Board Exam Tips: परीक्षा की स्मार्ट तैयारी के लिए मॉक टेस्ट का करें सही तरीके से इस्तेमाल

Competitive Exam Tips : स्मार्ट टिप्स अपनाएं, लैंग्वेज सब्जेक्ट में हाई स्कोर लाएं

Tags:
  • एजुकेशन न्यूज
  • 10th Board
  • Career
  • Time Management
  • 10th cbse exam
  • new career options
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि