अब छात्र दिल्ली यूनिवर्सिटी से एक साथ ले सकेंगे दो डिग्री, जानिए DU का नया नियम?
Raj Singh | Oct 07, 2024, 13:18 IST
the sootr
छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अगर आप दिल्ली यूनिवर्सिटी से दो प्रोग्राम में डिग्री लेना चाहते हैं तो यूनिवर्सिटी ने इसकी इजाजत दे दी है। हालांकि, इसके लिए कुछ नियम भी तय किए गए हैं।
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रों की पहली पसंद में से एक है। अब छात्रों को दिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ दो डिग्री प्रोग्राम में एडमिशन लेने की इजाजत मिल गई है। यूनिवर्सिटी ने एक नई पॉलिसी पेश की है, जिसके मुताबिक छात्रों को यह सुविधा मिल सकेगी। डीयू की आधिकारिक घोषणा के मुताबिक, छात्र दिल्ली यूनिवर्सिटी के किसी भी कॉलेज या विभाग से रेगुलर मोड में एक डिग्री और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) प्रोग्राम के जरिए उसी समय में दूसरी डिग्री चुन सकते हैं। यह पॉलिसी किसी भी प्रोग्राम में एडमिशन लेने वाले सभी नए और मौजूदा छात्रों पर लागू होगी।
बता दें कि एक साथ दो डिग्री लेने वाले छात्रों के लिए एक शर्त है। डीयू की नई नीति के अनुसार, छात्रों को एक ही समय में दो समान शैक्षणिक डिग्री लेने की अनुमति नहीं होगी। सरल भाषा में बताएं तो अगर आप डीयू के किसी भी कॉलेज से बीकॉम (ऑनर्स) की डिग्री ले रहे हैं, तो एक ही समय में बीकॉम (पास) की डिग्री नहीं ले सकते। अगर कोई छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय से एक साथ दो डिग्री लेने का फैसला करता है, तो उसे हर प्रोग्राम के लिए अलग-अलग नियमों को पूरा करना होगा, जिसमें क्लास में प्रेजेंट होना, इंटरनल इवैल्यूएशन पूरा करना, होमवर्क जमा करना और प्रेजेंटेशन तैयार करना आदि शामिल हैं।
ये भी खबर पढ़िए... आईबीपीएस क्लर्क मेन्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसा होगा पेपर पैटर्न
डीयू की नई नीति के अनुसार, छात्र चाहे रेगुलर या डिस्टेंस लर्निंग मोड हों, उन्हें पहले उस प्रोग्राम के अनिवार्य कोर्स पूरे करने होंगे। जिसमें उन्होंने एडमिशन लिया है। दरअसल, अंडरग्रेजुएट कार्यक्रमों में छात्रों को उस डिग्री के लिए पर्यावरण विज्ञान (ईवीएस) या एबिलिटी इन्हैंसमेंट कोर्स (एईसी) जैसे कोर्स पूरे करने होते हैं, जिसमें वे शुरू में एडमिशन लेते हैं। उदाहरण के लिए, दो स्नातक डिग्री लेने वाले छात्र ईवीएस कोर्स और एबिलिटी इन्हैंसमेंट कोर्स पढ़ेंगे और दूसरी डिस्टेंस लर्निंग डिग्री के लिए वे किसी अन्य एबिलिटी इन्हैंसमेंट कोर्स के बजाय वैल्यू एडिशन कोर्स (वीएसी) या स्किल एन्हांसमेंट कोर्स (एसईसी) चुन सकते हैं।
एक साथ दो डिग्री लेने के क्या हैं नियम?
ये भी खबर पढ़िए... आईबीपीएस क्लर्क मेन्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसा होगा पेपर पैटर्न
कोर्स करने होंगे पूरे
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari