अब स्टूडेंट्स को मिलेंगे ऑन-जॉब ट्रेनिंग के मौके, यूजीसी ने लॉन्च किया NATS 2.0
Dolly patil | Aug 31, 2024, 09:34 IST
एजुकेशन
यह स्कीम स्टूडेंट्स की अप्रेंटिसशिप के अवसरों तक आसानी से पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से लॉन्च की गई है। इस ट्रेनिंग स्कीम के तहत 6 महीने से लेकर एक साल तक के लिए सभी स्टडेंट्स को ऑन-जॉब ट्रेनिंग'आधारित स्किल अपॉर्चुनिटी दी जाएगी।
भारत सरकार एजुकेशन फील्ड में कई बड़े बदलाव लाने की तैयारी में है। सरकार लगातार प्रयास कर रही है, ताकि युवाओं को नॉलेज के साथ ही रोजगार के भी अच्छे अवसर मिल सकें। इसी कड़ी में यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन ( UGC ) ने स्टूडेंट्स के लिए हाल ही में एक योजना निकाली है। इसके तहत यूजीसी की ओर से नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम ( NATS 2.0 ) लॉन्च की गई है। इसके लिए स्टडेंट्स पोर्टल www.nats.education.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
यह स्कीम स्टूडेंट्स की अप्रेंटिसशिप ( Apprenticeship ) के अवसरों तक आसानी से पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से लॉन्च की गई है। इस ट्रेनिंग स्कीम के तहत 6 महीने से लेकर एक साल तक के लिए बैचलर्स, डिप्लोमा होल्डर्स और प्रोफेशनल सर्टिफिकेट होल्डर्स (Professional Certificate Holders) को व्यावहारिक 'ऑन-जॉब ट्रेनिंग' ( OJT ) आधारित स्किल अपॉर्चुनिटी दी जाएगी।
जानकारी के मुताबिक एनएटीएस कार्यक्रम केंद्र के राष्ट्रीय प्रमुख कार्यक्रम के तहत शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य युवाओं को विभिन्न विषयों में कौशल प्रदान करना था। एनएटीएस 2.0 पोर्टल हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स को भी लाभान्वित करेगा। इससे स्टूडेंट्स को एम्प्लॉयर्स (employers) से जुड़ेंगे और रिलेवेंट स्किल, प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस के जरिए अपनी रोजगार क्षमता को बढ़ा सकेंगे।
![dolly patil]()
अप्रेंटिसशिप अवसरों को देगा बढ़ावा
क्या है इसका उद्देश्य
आपको बता दें कि एनएटीएस 2.0 पोर्टल के जरिए कैंडिडेट्स को अप्रेंटिसशिप के अवसर के लिए सूटेबल एम्पलॉयर ( Suitable employer ) की तलाश करने में मदद मिलेगी। साथ ही यह उन्हें अप्रेंटिसशिप से संबंधित सभी एक्टिविटी जैसे रजिस्ट्रेशन और एप्लीकेशन, वैकेंसी नोटिफिकेशन, कॉन्ट्रैक्ट निर्माण, सर्टिफिकेशन और स्टाइपेंड आदि के लिए व्यापक समाधान भी देगा। यह अप्रेंटिसशिप के लिए स्टाइपेंड रूल्स के मुताबिक लागू होगा और पोर्टल के जरिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से दिया जाएगा।
जानें एनएटीएस 2.0 के बारे में
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
dolly patil
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava