UPSC Mains Result 2025 घोषित, सिविल सेवा परीक्षा में इतने उम्मीदवारों ने मारी बाजी

Anjali Dwivedi | Nov 12, 2025, 13:28 IST
UPSC
संघ लोक सेवा आयोग नें UPSC Mains 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। सिलेक्टेड कैंडिडेट्स UPSC की ऑफिसियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को अब अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने बड़ा ऐलान किया है। सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का रिजल्ट आ गया है। लाखों उम्मीदवार इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।



UPSC ने अब इंतजार खत्म कर दिया है। रिजल्ट अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर है। सभी कैंडिडेट्स रिजल्ट तुरंत चेक कर सकते हैं।





कब हुई थी यह मुख्य परीक्षा

सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 22 अगस्त 2025 से शुरू हुई थी। यह परीक्षा 31 अगस्त, 2025 तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल हुए थे। यह परीक्षा देश के अलग-अलग सेंटर्स पर हुई थी।



सिलेक्टेड कैंडिडेट्स इंटरव्यू की तैयारी करें

upsc mains resultमें 2,736 सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को अब अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। UPSC सिविल सर्विसेज एग्जाम का तीसरा और आखिरी चरण पर्सनालिटी टेस्ट होगा।



यह इंटरव्यू सिविल सर्विसेज का सबसे महत्वपूर्ण चरण है। इंटरव्यू के बाद ही फाइनल सिलेक्शन होगा। यह इंटरव्यू दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इसकी डेट्स जल्द ही घोषित की जाएंगी।



UPSC अपनी वेबसाइट पर इसकी सूचना देगा। आपको वेबसाइट पर लगातार चेक करते रहना चाहिए।



किन सर्विसेज के लिए होगा चयन

इंटरव्यू के जरिए कई सेवाओं में चयन किया जाएगा। इसमें IAS (भारतीय प्रशासनिक सेवा) और IFS (भारतीय विदेश सेवा) के लिए चयन होगा। IPS (भारतीय पुलिस सेवा) में भी मौका मिलेगा।



साथ ही अन्य केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप 'ए' और 'बी') में भी चयन होगा। यह आपके करियर का सबसे बड़ा मौका है।



UPSC Civil Service Mains Result 2025 कैसे चेक करें

  • सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर आपको एक लिंक मिलेगा।
  • यह लिंक यूपीएससी सिविल सेवा मेन्स रिजल्ट 2025 का होगा।
  • उस लिंक पर आपको तुरंत क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही एक नई PDF फाइल आपके सामने खुल जाएगी।
  • इस PDF में आप अपना रोल नंबर सर्च करें।
  • अगर आपका रोल नंबर है तो आप परीक्षा में सफल हुए हैं।
  • इस PDF फाइल को तुरंत डाउनलोड कर लें।
  • आगे की प्रक्रिया के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी निकाल लें।

कुल तीन चरणों में होती है परीक्षा

UPSC की तरफ से सिविल सेवा परीक्षा को कुल तीन चरणों में आयोजित किया जाता है। पहला प्री-एग्जाम इसमें पास होने वाले उम्मीदवारों को मेन्स एग्जाम में बैठने का मौका मिलता है।



इसके बाद तीसरा और आखिरी चरण इंटरव्यू का होता है। इंटरव्यू के बाद बताया जाता है कि सेलेक्शन हुआ या फिर नहीं। इंटरव्यू और बाकी जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।



ये खबरें भी पढ़ें...



UP NEET UG 2025: MBBS और BDS के लिए 200 सीटों पर काउंसलिंग शुरू, पूरा शेड्यूल देखें



इंडियन आर्मी भर्ती की क्या है योग्यता और सिलेक्शन प्रोसेस, यहां जानें पूरी प्रक्रिया



Reasoning Questions: अगर आप इन 10 सवालों को हल कर लेते हैं, तो आप हैं रीजनिंग के मास्टर!



बोर्ड एग्जाम टॉपर कैसे बनें! यहां जानें 10 आसान स्टडी टिप्स जो आपको बनाएंगे क्लास का टॉपर



Tags:
  • संघ लोक सेवा आयोग
  • UPSC Civil Service
  • UPSC
  • upsc mains result
  • सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
  • सिविल सेवा परीक्षा