क्या UPSC Interview में OBC, SC, ST को दिए जाते हैं कम मार्क्स? सरकार ने संसद में दिया जवाब

Anjali Dwivedi | Dec 06, 2025, 20:14 IST
Share
UPSC
UPSC

UPSC सिविल सेवा इंटरव्यू प्रक्रिया पर उठे सवालों का सरकार ने जवाब दिया। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में बताया कि UPSC का इंटरव्यू निष्पक्ष होता है। उम्मीदवारों की कैटेगरी या नंबर की जानकारी बोर्ड के पास नहीं होती है।

NEW DELHI. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सर्विसेज के इंटरव्यू जल्द होने वाले हैं। इंटरव्यू प्रक्रिया पर सवाल उठे रहे सवाल का सरकार ने जवाब दिया है। दरअसल विपक्ष की ओर से सवाल उठाए जा रहे थे।

डॉ. जितेंद्र सिंह केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री हैं। उन्होंने अपने जवाब में बताया UPSC Interview प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष है। इसमें कोई भेदभाव नहीं होता है। UPSC ने यह साफ किया है। इंटरव्यू बोर्ड का अलॉटमेंट रैंडमाइज्ड तरीके से होता है। इस प्रक्रिया में कोई पक्षपात नहीं होता है।

उन्होंने यह भी कहा कि इंटरव्यू बोर्ड को उम्मीदवार की कैटेगरी नहीं मालूम होती है। उन्हें लिखित परीक्षा के अंक भी नहीं पता होते हैं। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) की सांसद रजतिने सरकार से UPSC के इंटरव्यू से जुड़े 3 सवाल किए थे। इसके बाद मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में जवाब दिया है।

क्या थे वे तीन सवाल

सांसद रजति ने पहला सवाल किया था। क्या UPSC की लिखित परीक्षा में OBC, ST या SC को सामान्य वर्ग के बराबर अंक मिलते हैं?

क्या उन्हें इंटरव्यू में जानबूझकर कम नंबर मिलते हैं? क्या इससे उनकी रैंक कम हो जाती है? अगर ऐसा है, तो इसका विवरण क्या है?

उन्होंने दूसरा सवाल भी किया था। क्या सरकार इंटरव्यू में ज्यादा पारदर्शिता ला रही है? जिससे आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों से भेदभाव न हो?

तीसरे सवाल में उन्होंने सरकार से पूछा था। क्या वे इंटरव्यू में ज्यादा पारदर्शिता लाने की योजना बना रहे हैं? अगर हां, तो सरकार इसका विवरण दे? अगर नहीं, तो इसका कारण भी बताएं?

5d155acc-ea5
5d155acc-ea5
ये खबरें भी पढ़ें...

December 2025 Exam Calendar: इस महीने होंगी UPSC, SSC, RRB जैसी कई बड़ी परीक्षाएं, यहां देखें पूरा शेड्यूल

UPSC Exam Calendar 2026: संघ लोकसेवा आयोग ने जारी किया टाइम-टेबल, यहां देखें एग्जाम डेट्स

राज्यसभा में राज्य मंत्री का जवाब

यूपीएससी सिविल सर्विसेज केइन सवालों का जवाब मंत्री जितेंद्र सिंह ने दिया। वह कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं। उन्होंने राज्यसभा में यह जवाब दिया। उन्होंने बताया कि UPSC ने यह स्पष्ट किया है। इंटरव्यू बोर्ड का अलॉटमेंट रैंडमाइज्ड तरीके से होता है। यह टेस्ट शुरू होने से ठीक पहले होता है।

मंत्री जितेंद्र सिंह ने यह भी बताया। इंटरव्यू बोर्ड को उम्मीदवार की कैटेगरी नहीं मालूम होती है। उन्हें मेंस एग्जाम के नंबर भी नहीं पता होते हैं। उम्मीदवारों को भी बोर्ड के सदस्यों की खबर नहीं होती है। ऐसे में भेदभाव का कोई सवाल नहीं उठता। कैंडिडेट्स से जुड़ी सारी जानकारी UPSC की वेबसाइट पर होती है।

ये खबरें भी पढ़ें...

UPSC का शताब्दी सम्मेलन, स्पीकर बिरला ने कहा कि नई चुनौतियों के लिए रहें तैयार

विकास दिव्यकीर्ति सर सीखें इंटरव्यू के जरूरी टिप्स, जानें UPSC Interview Dress Code क्या होता है

Tags:
  • संघ लोक सेवा आयोग
  • UPSC
  • यूपीएससी
  • upsc interview
  • यूपीएससी सिविल सर्विसेज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि