टिकट नहीं मिलने से नाराज चांदनी भारद्वाज ने छोड़ी BJP, थामा JCCJ का दामन, पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप
The Sootr CG | Oct 21, 2023, 24:00 IST
टिकट नहीं मिलने से नाराज चांदनी भारद्वाज ने छोड़ी BJP, थामा JCCJ का दामन, पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप
बिलासपुर में बीजेपी नेता चांदनी भारद्वाज ने इसके साथ ही चांदनी भारद्वाज ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी (JCCJ) का दामन थाम लिया है।
BILASPUR. छत्तीसगढ़ में बीजेपी-कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद से लगातार नाराजगी और विरोध जारी है। नेताओं में नाराजगी इस कदर है कि अब दावेदार पार्टी तक छोड़ रहे हैं। इसी क्रम में बिलासपुर में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। मस्तूरी से बीजेपी नेता और पूर्व जनपद सदस्य चांदनी भारद्वाज ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी (JCCJ) का दामन थाम लिया है। साथ ही चांदनी भारद्वाज ने पार्टी संगठन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चांदनी भारद्वाज पूर्व बीजेपी सांसद कमलादेवी पाटले की बेटी हैं।
बीजेपी में नहीं हो रही थी पूछपरख
शनिवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए चांदनी भारद्वाज ने कहा कि बीजेपी में पूछपरख नहीं होने से उन्हें घुटन महसूस हो रही थी, जिसके कारण उन्होंने पार्टी छोड़ना मुनासिब समझा। अब उन्होंने जोगी कांग्रेस का दामन थामा है। चांदनी ने आगे कहा कि महिलाओं को सम्मान देने की बात कहते हुए बीजेपी ने महिला आरक्षण बिल पास किया है, लेकिन खुद ही महिलाओं का सम्मान नहीं कर रही है। बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में टिकट वितरण में आरक्षण का पालन नहीं किया है। बीजेपी ने 33 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने के बजाए कुछ को टिकट देकर अपने ही बनाए नियम की धज्जियां उड़ाई है।
मौका मिलेगा तो JCCJ के टिकट पर जरूर लड़ूंगी चुनाव
चांदनी ने कहा कि पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी चुनाव हार रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें बीजेपी ने फिर से मौका दे दिया है, जबकि सर्वे में उनका नाम सबसे ऊपर था, लेकिन राजनीतिक कारणों की वजह से पार्टी ने उनको टिकट नहीं दिया है। छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने महिलाओं को सम्मान नहीं दिया, जबकि उन्हें 33% महिलाओं को टिकट देना चाहिए था। यदि इस बार जनता जोगी कांग्रेस से उन्हें मौका मिलेगा तो वो जरूर चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने मस्तूरी विधानसभा से बीजेपी और कांग्रेस के खिलाफ जोगी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर दिया है।
पूर्व बीजेपी सांसद कमलादेवी की बेटी हैं चांदनी
बता दें कि चांदनी भारद्वाज पूर्व सांसद कमलादेवी पाटले की बेटी हैं। कमलादेवी ने जांजगीर चांपा से 2014 में बीजेपी की टिकट से जीत हासिल की थी। चांदनी ने मस्तूरी से विधानसभा चुनाव लड़ने बीजेपी से टिकट की मांग की थी, लेकिन पार्टी ने सिटिंग एमएलए डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी को फिर टिकट दे दिया। इससे नाराज होकर चांदनी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (JCCJ) में शामिल हो गई।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari