छत्तीसगढ़ की राजनीति में गूंजा धान खरीदी की मुद्दा, BJP और कांग्रेस ने एक दूसरे पर लगाए झूठ बोलने के आरोप

Vikram Jain | Published:
Share
छत्तीसगढ़ की राजनीति में गूंजा धान खरीदी की मुद्दा, BJP और कांग्रेस ने एक दूसरे पर लगाए झूठ बोलने के आरोप
छत्तीसगढ़ की राजनीति में गूंजा धान खरीदी की मुद्दा, BJP और कांग्रेस ने एक दूसरे पर लगाए झूठ बोलने के आरोप

कांकेर में पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार और धान खरीदी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ की राजनीति पिछले 2 दिनों से धान खरीदी के मुद्दे के आसपास घूम रही है। कांकेर में पीएम मोदी ने जनसभा में मुद्दा भी छेड़ा और कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार वाले मुद्दे के साथ-साथ सीएम भूपेश बघेल को भी जमकर आड़े हाथ लिया, लेकिन कांग्रेस ने धान वाले मुद्दे को फिर से सिरे से नकार दिया है। किसानों के इस मुद्दे पर आखिर क्यों दोनों ही पार्टियां झूठ बोलने का आरोप लगा रही है।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को पहले चरण का मतदान होना है लेकिन अभी तक बीजेपी ने घोषणा पत्र जारी नहीं किया है। पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे से उम्मीद थी कि पीएम अपने साथ गारंटी कार्ड या घोषणा पत्र लाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ, जो हुआ वो सिर्फ कांग्रेस के खिलाफ हुआ। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और तमाम मुद्दों को लेकर हमला किया।

PM मोदी बोले- हमेशा झूठ बोलती है कांग्रेस

पीएम मोदी ने कहा कि धान खरीदी की मुद्दे पर कांग्रेस हमेशा झूठ बोलती है। जबकि कांग्रेस के जयराम रमेश ने इस बात को स्वीकार किया था कि धान खरीदी के लिए पैसा तो केंद्र सरकार ही देती है, फिर वादे के अनुसार बचा हुआ पैसा राज्य सरकार मिलाती है, हालांकि कांग्रेस ने इस बयान के डैमेज कंट्रोल करने की भी कोशिश की। पीएम के इस बाद बयान के बाद कांग्रेस ने प्रेस वार्ता करते हुए पीएम मोदी पर झूठ बोलने और मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने का आरोप लगाया।

धान खरीदी का पैसा किसने दिया ?

अब छत्तीसगढ़ में मतदान को एक हफ्ता भी नहीं बचा है, कांग्रेस के वादे एक के बाद एक सामने आ रहे हैं लेकिन बीजेपी ने अपने कोई भी पत्ते नहीं खोले हैं, जानकारों का कहना है कि जब बीजेपी अपने पत्ते खोलेगी तो जनता रुख का अंदाजा लगाना आसान हो जाएगा, फिलहाल छत्तीसगढ़ की सियासी गलियारों में सिर्फ धान खरीदी का पैसा किसने दिया यही गूंज रहा है।

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • Chhattisgarh Assembly Elections
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
  • Politics on paddy procurement
  • धान खरीदी पर सियासत
  • PM Modi's public meeting in Kanker
  • Jairam Ramesh's statement
  • कांकेर में पीएम मोदी की जनसभा
  • जयराम रमेश का बयान
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर