अमित शाह ने की गरीब कल्याण महा अभियान की शुरुआत, 20 साल की सत्ता का रिपोर्ट कार्ड भी सौंपा, कांग्रेस से मांगा अपना हिसाब

author-image
Chakresh
एडिट
New Update
अमित शाह ने की गरीब कल्याण महा अभियान की शुरुआत, 20 साल की सत्ता का रिपोर्ट कार्ड भी सौंपा, कांग्रेस से मांगा अपना हिसाब

BHOPAL. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर थे। दोपहर को भोपाल पहुंचे शाह ने ‘गरीब कल्याण महा अभियान’ की शुरुआत की और 20 साल से प्रदेश में शासन कर रही BJP का रिपोर्ट कार्ड भी पेश किया। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि BJP सरकार ने मप्र को बीमारू राज्यों का श्रेणी से बाहर निकालकर दिखाया है। मप्र के बीते 20 साल, गरीबी से मुक्ति के साल रहे हैं। अब आगे के 25 साल विकसित मप्र बनाने के लिए लगाएंगे। आने वाले समय में मप्र देश का सबसे विकसित राज्य बनेगा। 20 साल में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में अतुलनीय काम हुआ है। 





पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय और कमलनाथ को घेरा





इस दौरान शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर भी तीखे हमले किए। उन्होंने  दिग्विजय सिंह को कई बार मिस्टर बंटाढार कहकर संबोधित किया। साथ ही सवाल पूछा कि प्रदेश की सबसे बड़ी आबादी SC, ST और OBC के हित में क्या काम किया? शाह ने दिग्विजय सिंह सरकार के दौरान लोगों को होने वाली परेशानियों को भी एक- एक करके गिनाया और कहा कि कांग्रेस के 50 साल और BJP के 20 साल के रिपोर्ट कार्ड की तुलना होना चाहिए। 





कार्यक्रम के बाद गृहमंत्री ने प्रेस से बात भी की। 2023 का चुनाव जीतने पर शिवराज सिंह की CM पद पर दावेदारी के सवाल पर गृहमंत्री ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ही अभी प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। अभी हम चुनाव में हैं, इस मुद्दे को पार्टी पर ही छोड़िए। एक सवाल के जवाब में शाह ने कहा कि पिछले चुनावों में कांग्रेस जाति आधारित आंदोलन करवाने का कोशिशें करती रही है। मप्र में उसकी कोशिशें सफल नहीं होंगी। हम रिकार्ड मतों से जीत रहे हैं। 





इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश दोगुनी गति से आगे बढ़ रहा है। आजादी के अमृत काल में प्रधानमंत्री ने 2047 तक भारत को दुनिया का समृद्ध देश बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को पूरा करने में मध्य प्रदेश कोई कसर नहीं छोड़ेगा।



Garib Kalyan Maha Abhiyan Amit Shah Bhopal-Gwalior tour MP KE MAN ME Modi Amit Shah MP tour Madhya Pradesh Bhopal news गरीब कल्याण महा अभियान अमित शाह भोपाल-ग्वालियर दौरा अमित शाह एमपी दौरा मध्यप्रदेश भोपाल खबर एमपी के मन में मोदी