/sootr/media/post_banners/6f9ef5c1cbf09f9426b71ed915c7dc90b8468ff08ec00c7716a7fff44e24fdd3.jpeg)
JAIPUR. प्रदेश की सियासत में अब बजरंग बली की एंट्री भी हो गई है। भरतपुर दौरे पर रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपाई लोगों की परवाह किए बिना कर्नाटक में बजरंग बली को याद करते रहे। हालांकि बजरंग बली ने भी इनको चुनावों में इस बार सबक सिखा दिया। यही हाल बीजेपी का राजस्थान में भी होगा। मणिपुर में 100 लोग मारे गए। पीएम और गृहमंत्री चुनाव कैंपेन कर रहे थे। बजरंग बली ने इनको सबक सिखा दिया है। मुख्यमंत्री गहलाेत ने कहा कि कर्नाटक चुनाव के नतीजों ने देश की जनता को एक संदेश दिया है और अब जनता समझ चुकी है। बता दें कि इस दाैरान आयाेजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशाेक गहलाेत काे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गदा भेंट की। इसके कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।
बीजेपी का पलटवार- अबकी बार बजरंग बली देंगे धोबी पछाड़
सीएम गहलोत के इस बयान के तुरंत बाद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने भी गहलोत को बजरंग बली के बयान पर घेरा। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि गहलोत सरकार ने तुष्टीकरण की नीति के साथ काम किया है। राजस्थान शांत प्रदेश था, लेकिन यहां दंगों पर दंगे हुए। अबकी बार बजरंग बली उन्हें धोबी पछाड़ देंगे। यहां की भ्रष्ट सरकार के विधायकों ने लूट मचा रखी है। वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि चुनावों में मुख्यमंत्री को पता चल जाएगा कि बालाजी का घोंटा किसके ऊपर घूमेगा।