झुंझुनूं से सांसद नरेंद्र कुमार को मंडावा विधानसभा सीट से, राजसमंद से सांसद दीया कुमारी को विद्याधर नगर विधानसभा सीट से टिकट

Rahul Garhwal | Oct 09, 2023, 24:00 IST
Share
झुंझुनूं से सांसद नरेंद्र कुमार को मंडावा विधानसभा सीट से, राजसमंद से सांसद दीया कुमारी को विद्याधर नगर विधानसभा सीट से टिकट
झुंझुनूं से सांसद नरेंद्र कुमार को मंडावा विधानसभा सीट से, राजसमंद से सांसद दीया कुमारी को विद्याधर नगर विधानसभा सीट से टिकट

राजस्थान में बीजेपी ने झुंझुनूं से सांसद नरेंद्र कुमार को मंडावा विधानसभा सीट से, राजसमंद से सांसद दीया कुमारी को विद्याधर नगर विधासनभा सीट से टिकट दिया है।

JAIPUR. बीजेपी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 41 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट घोषित कर दी है। यहां बीजेपी ने MP वाला दांव खेला है। पार्टी ने 7 सांसदों को टिकट दिया है। राज्यसभा सदस्य किरोड़ीलाल मीणा को सवाई माधोपुर विधानसभा सीट से, अलवर से सांसद बालकनाथ को तिजारा विधानसभा से,अजमेर से सांसद भागीरथ चौधरी को किशनगढ़ विधानसभा सीट से, झुंझुनूं से सांसद नरेंद्र कुमार को मंडावा विधासनभ सीट से, राजसमंद से सांसद दीया कुमारी को विद्याधर नगर विधासनभा सीट से और जयपुर ग्रामीण से सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को झोटवाड़ा विधानसभा सीट से, जालोर-सिरोही से सांसद देवजी पटेल को सांचौर विधासभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। MP में भी बीजेपी ने दूसरी लिस्ट में सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को विधानसभा चुनाव में उतारा है।

पूर्वी राजस्थान को जीतने की तैयारी

बीजेपी ने किरोड़ीलाल मीणा को सवाईमाधोपुर से प्रत्याशी बनाया है। यहां से कांग्रेस के दानिश अबरार MLA हैं। वहीं किरोड़ीलाल मीणा पहले भी सवाईमाधोपुर से MLA रह चुके हैं। जनाकारों के मुताबिक बीजेपी किरोड़ीलाल मीणा पर दांव लगाकर पूर्वी राजस्थान को जीतना चाहती है। बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव में पूर्वी राजस्थान में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा था।

वसुंधरा समर्थक को टिकट नहीं

बीजेपी ने राजस्थान में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के समर्थक और पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत को जयपुर की झोटवाड़ा टिकट नहीं दिया है। उनकी जगह राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को प्रत्याशी बनाया गया है। पहली लिस्ट में राजपाल सिंह शेखावत के अलावा नरपत सिंह राजवी का नाम भी नहीं हैं। जयपुर की विद्याधर नगर सीट से MLA नरपत सिंह राजवी की जगह सांसद दीया कुमारी को टिकट दिया गया है।

राजस्थान पीसीसी चीफ के सामने महरिया

बीजेपी ने सीकर के पूर्व सांसद सुभाष महरिया को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के सामने उतारा है। महरिया इससे पहले बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में चले गए थे। उन्होंने अब बीजेपी में वापसी की है। बीजेपी ने सुभाष महरिया को प्रत्याशी बनाकर जातीय समीकरण साधा है।

Tags:
  • Rajasthan Assembly elections
  • राजस्थान विधानसभा चुनाव
  • Tickets to MPs
  • Tickets to 7 MPs
  • MP Narendra Kumar
  • MP Diya Kumari
  • सांसदों को टिकट
  • 7 सांसदों को टिकट
  • सांसद नरेंद्र कुमार
  • सांसद दीया कुमारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि