जेपी नड्डा ने वर्ड प्ले से गढ़ीं नई परिभाषाएं, बताए UPA और PDA के नए अर्थ, गहलोत सरकार को बताया गृहलूट सरकार 

author-image
Chakresh
एडिट
New Update
जेपी नड्डा ने वर्ड प्ले से गढ़ीं नई परिभाषाएं, बताए UPA और PDA के नए अर्थ, गहलोत सरकार को बताया गृहलूट सरकार 

JAIPUR. वर्ड प्ले या शब्दों के नए अर्थ गढ़ने में BJP के नेता माहिर हैं। रविवार को राजस्थान भाजपा के नए अभियान नहीं सहेगा राजस्थान (Nahi Sahenga Rajasthan) की लांचिंग के लिए जयपुर आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा वर्ड प्ले के जरिए ही कुछ नई परिभाषाएं गढ़ते नजर आए। उन्होंने राजस्थान की गहलोत सरकार को गृहलूट की सरकार, यानी घर को लूटने वाली सरकार बताया। यूपीए का नया अर्थ उत्पीड़न, पक्षपात और अत्याचार बताया और विपक्षी दलों के गठबंघन पीडीए को प्रोटेक्शन ऑफ डायनस्टिीज एलायंस यानी परिवार बचाने का गठबंधन बताया।



जयपुर के नजदीक बीलवा में आयोजित एक सभा को सम्बोधित करते हुए आज नड्डा के तेवर खासे तीखे दिखे। उन्होंने राजस्थान की सरकार को भ्रष्टाचार से लेकर तुष्टीकरण और कानून व्यवस्था तक हर मुद्दे पर घेरा, वहीं राष्ट्रीय स्तर पर हो रहे विपक्षी दलों के गठबंधन को परिवारवादी पार्टियों का गठबंधन बताया।





यह गृहलूट की सरकार है



राजस्थान की गहलोत सरकार को उन्होंने गृहलूट की सरकार बताते हुए कहा कि यह गहलोत की सरकार नही है यह घर को लूटने वाली सरकार है। दिल्ली को पैसा भेजना और गरीबों की पाॅकेट पर हाथ मारना यह गहलोत सरकार का चाल और चरित्र है। यह सरकार जनता लटने वाली सरकार है। अत्याचर करने वाली सरकार है और कुशासन की सरकार है। उन्होंने कहा कि अगर भ्रषटचार में किसी ने रिकाॅर्ड बनाया है तो यह गहलोत की सरकार है। इस  सकार ने हर वर्ग के साथ अत्याचार मंे रिकाॅर्ड बनाया है।





यूपीए का अर्थ है उत्पीड़न, पक्षपात और अत्याचार



उन्होंने कहा कि राजस्थान में यूपीए का अर्थ है उत्पीड़न, पक्षपात और अत्याचार क्योंकि गहलोत सरकार यही सब करती दिख रही है। थानागाजी के गैंगरेप से लेकर हाल में खाजूवाला और ंिहंडौन में दलित बच्चियों के साथ हुई घटनाएं उत्पीड़न का उदाहरण हैं। इन घटनाओं पर सरकार के मंत्री ऐसेी बात बोलते हैं कि हमें बोलने में भी शर्म आती है।





जयपुर बम ब्लास्ट मामले में तुष्टीकरण किया



जयपुर सीरियल बम ब्लास्ट मामले में नड्डा ने गहलोत सरकार पर सीधे तौर पर तुष्टीकरण का आरोप लगाया और कहा कि वसुंधरा सरकार की जांच और त्वरित कार्रवाई के कारण आरोपियों को फांसी की सजा हुई थी, लेकिन गहलोत सरकार ने तुष्टीकरण किया और आरोपी छूट गए। आज राजस्थान में दंगों के मामले में भी सबसे आगे है। उन्होंने कहा कि यहां  पाकिस्तानी शराणर्थियों के घर पर बुलडोजर चल रहे है और  रोहिंग्याओ को बसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ उत्पीडन पक्षपता की सरकार है और दूसरी तरफ सबका साथ सबका विकास वाली मोदी सरकार है। हमें तय करना है राजस्थान को किस ओर ले जाना है।





पीडीए यानी परिवार बचाने का एलायंस



नड्डा ने राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न दलों के गठबंधन को लेकर बने पीडीए प्रोटेक्शन आॅफ डमोके्रसी एलायंस को प्रोटेक्शन आॅफ डायनस्टिीज एलायंस बताया और कहा कि यह सब लोग अपने परिवारों को बचाने के लिए एलायंस में आते हैं और मोदी जी देश को आगे बढ़ाने के लिए आगे आते हैं। इनमें से कोई किसी को कुछ नहंीं दे पाएंगे। यह परिवार की पार्टियां है और ये परिवार बचा रहे हैं।





कांग्रेस में मां बेटे के अलावा सब कांट्रेक्ट पर



उन्होंने कांग्रेस को भी परिरवार की पार्टी बताया और कहा कि वहां मां-बेटा और बेटी के अलावा सब कांट्रेक्ट पर हैं। गहलोत भी कांट्रेक्ट पर हैं और सचिन तो सब-काॅंट्रेक्ट पर हैं।



कांग्रेस में मां बेटी बेटा की पार्टी है। बाकी सब कांट्रेक्ट पर है और सचिन तो सब कांट्रेक्ट पर है।





सरकार से आहत है प्रदेश, हर तरफ लूट खसोट- राजे



सभा में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि जिस सरकार ने हमारे प्रदेश को चलाया है, वह भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। इस सरकार ने सिर्फ मंत्री और मुख्यमंत्री को मजबूत किया है। भ्रष्टाचार ही एक मात्र काम है जो हुआ है। सरकार तो मजबूत हो गई, लेकिन जनता ढीली हो गई। आज चारों तरफ लूट खसोट मची हुई है। सरकार के दफ्तर में भी कैश और सोना मिल रहा है, इससे वाहियात क्या बात हो सकती है। राजे ने कहा कि नहीं सहेगा राजस्थान अभियान में हमें सरकार की नाकामियां और केन्द्र सरकार के काम जनता तक पहुंचाने हैं। सरकार से आहत प्रदेश है।





इस मुगलिया प्रेमी सरकार को नहीं सहेगा राजस्थान- सीपी जोशी



पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि जो 60 साल में नहींहुआ, वह नरेन्द्र मोदी ने नौ साल में कर दिखाया। दूसरी तरफ राजस्थान की सरकार जो हर वादे पर फेल साबित हुई है। इस सरकार पर राजस्थान की जनता को विश्वास नहीं है। प्रदेश की जनता इस मुगलिया पे्रमी सरकार को नहीं सहेगी।





नहीं सहेगा राजस्थान यह अपमान- राठौड़



नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि गहलोत सरकार के दो महीने बचे हैं फिर आचार संहिता लग जाएगी। इन सालों में हमने राजस्थान को अपमानित होते देखा है। हर सप्ताह निर्भया जैसे कांड होते हैं। ऐसी सरकार को नहीं सहेगा राजस्थान, क्यों सहेगा राजस्थान?





फेल कार्ड भी किया जारी



 इस मौके पर नड्डा ने गहलोत का रिपोर्ट कार्ड भी जारी किया। इसे फेल कार्ड कहा गया है और इसमें बताया गया है कि कैसे गहलोत सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है।





आज भी साथ ही आई वसुंधरा राजे



चुनावी कार्यक्रमों में पार्टी आलाकमान की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को प्रमुखता दिए जाने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। कार्यक्रम में नड्डा के आने से पहले सभी नेता पहुंच चुके थे। सिर्फ वसुंधरा राजे और सीपी जोशी ही ऐसे थे जो नड्डा के साथ उनकी कार में सभास्थल पर आए। हालांकि आज भाषण का क्रम कुछ बदला हुआ था। आज नड्डा से पहले सीपी जोशी का भाषण हुआ और राजे का भाषण उनसे भी पहले कराया गया।



 



BJP President JP Nadda in Rajasthan राजस्थान की गृहलूट सरकार नहीं सहेगा राजस्थान अभियान अशोक गहलोत सरकार राजस्थान में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा Graha Loot Government of Rajasthan राजस्थान न्यूज Ashok Gehlot Govt Rajasthan campaign will not tolerate Nahi Sahenga Rajasthan campaign