MP के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ली विधायक पद की शपथ, बोले- मैं एमपी में ही रहूंगा, विदेश दौरे पर थे नाथ
Pratibha Rana | Updated:
MP के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ली विधायक पद की शपथ, बोले- मैं एमपी में ही रहूंगा, विदेश दौरे पर थे नाथ
कमलनाथ छिंदवाड़ा से विधायक चुने गए हैं। उनके साथ छिंदवाड़ा की ही परासिया सीट से विधायक सोहनलाल बाल्मीक ने भी शपथ ग्रहण की।
BHOPAL. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व पीसीसी चीफ कमलनाथ (KamalNath) ने आज (8 जनवरी) को विधायक पद की शपथ ली। कमलनाथ के साथ कांग्रेस के दो विधायकों ने भी शपथ ली। कमलनाथ छिंदवाड़ा से विधायक चुने गए हैं। जबकि छिंदवाड़ा की ही परासिया सीट से विधायक सोहनलाल बाल्मीक के साथ सचिन यादव ने भी शपथ ग्रहण की। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने तीनों नेताओं को विधायक पद की शपथ दिलाई।
कमलनाथ पिछले पिछले कुछ दिनों से विदेश दौरे पर थे। वह आज ही भोपाल आए है। अन्य विधायकों ने 18 और 19 दिसंबर को विधायक पद की शपथ ले ली थी। कमलनाथ उस वक्त भोपाल में नहीं थे इसलिए वह शपथ नहीं ले पाए थे। हालांकि उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से अवकाश के लिए आवेदन दिया था। वहीं कमलनाथ ने शपथ समारोह में कहा मैंने आज शपथ ली है प्रदेश की सेवा करने का एक और मौका मिला है। उन्होंने ये भी साफ कर दिया है कि वह दिल्ली नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं मप्र में भी रहूंगा।
इससे पहले 18 और 19 दिसंबर को विधानसभा के 227 विधायकों ने शपथ ली थी। उनसे पहले गोपाल भार्गव शपथ ले चुके थे। विधायकों की शपथ के साथ ही मप्र विधानसभा का चार दिवसीय सत्र सोमवार (18 दिसंबर) से शुरू हो गया था। यहां बीजेपी के तीन विधायकों ने संस्कृत में शपथ लेकर हिंदू धर्म के प्रति अपनी आस्था का परिचय दिया। वहीं बाप यानी भारत आदिवासी पार्टी के एकमात्र विधायक कमलेश्वर डोडियार ने अंग्रेजी में शपथ लेकर सबको चौंका दिया था।
विदेश दौरे पर थे कमलनाथ, अवकाश के लिए दिया था आवेदन
दिसंबर में अन्य विधायकों ने ली थी शपथ
सीएम विष्णुदेव साय का आज जशपुर दौरा, सोलर ऑन-ग्रिड पावर प्लांट का करेंगे लोकार्पण
By Harrison Masih
बाल विवाह पर लगेगी लगाम! मध्य प्रदेश की हर पंचायत में अब शादी का पंजीयन जरूरी, नियमों में होगा बदलाव
By Aman Vaishnav
ग्रामीण सत्ता में भी राजनीतिक घरानों का राज, सांसद की जेठानी से लेकर मंत्री व विधायकों की बेटियां बनीं प्रधान
By Jageshwar Prasad
आज रीवा दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, पदयात्रा के बाद एशियाई हॉकी चैंपियनशिप के अवार्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी में होंगे शामिल
By Kaushiki
मंत्रियों के गढ़ में सेंध: राज्यवर्धन सिंह राठौड़ व प्रेमचंद बैरवा के क्षेत्रों में पिछड़ी भाजपा, 1-1 वोट से पलटी बाजी
By Jageshwar Prasad
एमपी में 1 लाख से ज्यादा सरकारी पद खाली, फिर भी भर्ती पर फंसा पेंच, क्या 2027-28 में बढ़ेगा नौकरी का इंतजार?
By Aman Vaishnav
भोपाल गैस कांड को 42 साल बीते, लेकिन आज भी नहीं मिला जहरीले कचरे से छुटकारा, 46 बस्तियां जांच से बाहर, डेढ़ लाख लोगों की बढ़ी चिंता
By Kaushiki