/sootr/media/post_banners/a0ea7860eaff17983f7d6199fbc87d5c3f50fed9051766136ae1c88b62686288.jpeg)
जयपुर से अमित सिंह की रिपोर्ट
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का एक ट्वीट प्रदेशवासियों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे लेकर तरह- तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं। कोई इसे किसी बड़ी योजना से जोड़ रहा है तो कोई सरकार में होने वाले संभावित परिवर्तनों से, तो दूसरी तरफ विपक्ष इसे सस्ती लोकप्रियता बता रहा है। बहरहाल ट्वीट सीएम की तरफ से हुआ है तो जादूगर के पिटारे से कुछ न कुछ तो जरूर ही निकलेगा।
दो द्वीट और चर्चाएं शुरू
गुरुवार को सीएम अशोक गहलोत ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा “फिरखुलेगापिटारा, चमकेगा नया सितारा, अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई वेबसाइट पर जाएं http://jansamman.rajasthan.gov.in इसके बादसे ही प्रदेश में तरह- तरह के कयास लगना शुरू हो गए।
इसी के साथ आज एक बार फिर से सीएम गहलोत ने एक ट्वीट कर लोगों में उत्सुकता बढ़ा दी है। शुक्रवार को सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लोगों को सोचने पर मजबूर दिया है कि गहलोत ने अपनी पोस्ट में एक फोटो शेयर किया है, जिसमें जादू का पिटारा दिखाया गया है। उस पर एक जादू की छड़ी भी रखी दिखाई दे रही है। सीएम गहलोत ने शुक्रवार सुबह करीब सवा 10 पर ट्वीट पर लिखा- “फुलरखोचार्जिंगकानिशान, क्लिक कर पाएं आगे का ज्ञान, अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई वेबसाइट पर जाएं... इस बीच लोग सीएम गहलोत से कुछ घोषणा किए जाने की उम्मीद कर रहे हैं।
फुल रखो चार्जिंग का निशान
क्लिक कर पाएं आगे का ज्ञान
अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई वेबसाइट पर जाएं:https://t.co/46RrWmeSqM#JanSammanJaiRajasthanpic.twitter.com/dsf0oVdrv4
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) June 30, 2023
ट्वीट पर प्रतिक्रिया
यूजर CM ASHOK GEHLOT के इन ट्वीट पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ये पिटारा खुल नहीं रहा है वहीं दूसरे यूजर ने बिजली का बिल भेजकर इसका कुछ करने के लिए कहा है। इसके अलावा अधिकतर ने बेवसाइट ओपन नहीं होने की बात कही है।
इससे पहले कर चुके हैं बिजली पर घोषणा
आपको बता दें इससे पहले सीएम गहलोत ने देर रात ट्वीट कर एक घोषणा की बात कही थी। जिसके बाद सीएम ने मुफ्त बिजली का दायरा बढ़ाया था। अब लोग इसी तरह की किसी घोषणा होने के उम्मीद कर रहे है। वहीं जानकार ओबीसी आरक्षण और महंगाई राहत कैंप की समय सीमा बढ़ाए जाने की बात कह रहे हैं। अब देखते हैं सीएम के जादू के पिटारे सेक्यानिकलताहै।