BJP MLA कैलाश मेघवाल बोले- अर्जुन राम मेघवाल भ्रष्टाचारी नम्बर एक, PM को लिखूंगा इसे मंत्रिमंडल से बाहर करो 

author-image
Chakresh
एडिट
New Update
BJP MLA कैलाश मेघवाल बोले- अर्जुन राम मेघवाल भ्रष्टाचारी नम्बर एक, PM को लिखूंगा इसे मंत्रिमंडल से बाहर करो 

BHILWARA. राजस्थान में BJP की अंदरूनी लड़ाई अब खुलकर मंचों पर भी दिखाई देने लगी है। ताजा मामला भीलवाड़ा का है, जहां पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और शाहपुरा विधायक कैलाश मेघवाल ने अपनी ही पार्टी के केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को मंच से ही भ्रष्ट बता दिया। उन्होंने कहा कि अर्जुन राम मेघवाल भ्रष्टाचारी नम्बर एक है। मैं PM MODI को चिट्ठी लिखूंगा कि इसे मंत्रिमंडल से बाहर करो। इतना ही नहीं, विधायक मेघवाल ने सीएम अशोक गहलोत को बेहतर मुख्यमंत्री बताया। अब केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने इस मामले में मानहानि नोटिस देकर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।





ये खबर भी पढ़िए...











CM अशोक गहलोत ने शाहपुरा का भला किया- मेघवाल





कार्यक्रम के दौरान विधायक कैलाश मेघवाल बोले - यह अर्जुन राम मेघवाल भ्रष्टाचारी नम्बर एक है। इसके खिलाफ भ्रष्टाचार के कई मुकदमे चल रहे हैं। मैं मोदी को चिट्‌ठी लिखने वाला हूं … भाई तुमने जिसको मंत्री बनाया है … कानून मंत्री। वह भ्रष्टाचार में लिप्त अफसर था। तभी लाखों रुपए का भ्रष्टाचार किया था। गरीब और मजबूर लोगों को भी नहीं छोड़ा इसने और बचने के लिए राजनीति में आ गया। आज भी उसके खिलाफ मुकदमे चल रहे हैं। मैं जब यहां आया मुझे बताया गया गया कि सीपी जोशी उस समय भीलवाड़ा के सांसद थे और केंद्र सरकार में मंत्री भी थे। यह उन्हीं की बदौलत है कि आज हम यहां पर चंबल का पानी पी रहे हैं। उसी सीपी जोशी ने आपकी सड़कों को सुधारा है। और अशोक गहलोतजी ने शाहपुरा का भला किया है।





ये खबर भी पढ़िए...











विधायक कैलाश मेघवाल का वीडियो देखिए…







— TheSootr (@TheSootr) August 29, 2023





इस बयान के क्या मायने





शाहपुर के कोठिया गांव में मंसूरी समाज के एक कार्यक्रम में विधायक कैलाश मेघवाल ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया था। इसी दौरान उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेता पर सवाल खड़े किए थे। शाहपुरा विधायक कैलाश मेघवाल के इस बयान के पीछे इस बार शाहपुरा से उनका टिकट कटने की आशंका बताई जा रही है। यह चर्चा है कि इसके पीछे केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की ही राजनीति है। अब इस बयान के बाद भीलवाड़ा भाजपा में खलबली मच गई है। 





बता दें कि शाहपुरा विधानसभा से कैलाश मेघवाल के टिकट कटने की आशंकाएं जताई जा रही हैं और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल इस बार शहापुर सीट पर काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि इसी के चलते विधायक कैलाश मेघवाल ने यह बयान दिया है।





गहलोत ने बताया था मददगार





कुछ दिन पहले CM अशोक गहलोत ने कांग्रेस की गिरती हुई सरकार को बचाने में कैलाश मेघवाल को बड़ा मददगार बताया था। गहलोत के इस बयान के बाद से ही मेघवाल से BJP नेतृत्व नाराज चल रहा है। 





अर्जुनराम बोले, हो सकता है मानहानि का मुकदमा





उधर अर्जुनराम मेघवाल ने कैलाश मेघवाल के आरोपों पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि कैलाश मेघवाल आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखें। कैलाश मेघवाल आज से 15 वर्ष पूर्व वसुंधराजी के खिलाफ 10 हजार करोड़ के भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। उम्र के साथ दिमाग ने काम करना बंद कर दिया है। मानहानि का मुकदमा दर्ज हो सकता। मैं कानून के अनुसार कार्रवाई करूंगा।



 



Rajasthan Legislative Assembly Election 2023 राजस्थान बीजेपी की राजनीति कैलाश मेघवाल अर्जुनराम मेघवाल विवाद राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल MLA कैलाश मेघवाल Politics of Rajasthan BJP Kailash Meghwal Arjunram Meghwal Controversy Central Minister Arjunram Meghwal Kailash Meghwal