MP में कांग्रेस आई तो… किसान का कर्जा माफ, आगे का रास्ता भी साफ की नीति पर काम करेगी कमलनाथ सरकार

author-image
Chakresh
एडिट
New Update
MP में कांग्रेस आई तो… किसान का कर्जा माफ, आगे का रास्ता भी साफ की नीति पर काम करेगी कमलनाथ सरकार

BHOPAL. मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मध्यप्रदेश के किसानों को लेकर कई बड़ी घोषणाएं कीं। कमलनाथ ने शिवराज सरकार से कहा कि पिछले कार्यकाल को तो छोड़िए, शिवराज सिंह ने 5 साल में कितनी घोषणाएं कीं, उनका हिसाब चाहिए। BJP कहती है, हम किसानों के कर्जे का ब्याज माफ करेंगे, मगर उसके कर्जे का क्या होगा। कर्जा रहेगा तो वह बढ़ता ही जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनी तो प्रदेश के 37 लाख किसानों को सीधे तौर पर सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे।



PCC चीफ कमलनाथ की घोषणाएं




  • जैसे ही हमारी सरकार बनेगी, किसानों का कर्जा माफ होगा


  • 5 हार्स पॉवर तक के किसानों को मुफ्त बिजली मिलेगी

  • खेती के पुराने बिलों को माफ करेंगे

  • 12 घंटे पर्याप्त बिजली उपलब्ध करवाएंगे

  • किसानों पर लगे केस भी वापस लिए जाएंगे 



  •  प्रेस कान्फ्रेंस में कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार कर्ज में डूबी है। पहले से ही 33 लाख करोड़ रुपए का कर्जा सरकार पर है। अब शिवराज सरकार फिर से 10 लाख करोड़ रुपए का कर्जा लेने की तैयारी कर रही है। सरकार को यह बताना चाहिए कि प्रदेश में इतने बड़े- बड़े ठेके किसको दिए जा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में साफ तौर पर 25 परसेंट कमिशनबाजी होने का आरोप भी प्रदेश सरकार पर लगाया। कमलनाथ ने कहा कि ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार व्याप्त हो गया है। मध्यप्रदेश में पैसे दो काम लो वाला सिस्टम चल रहा है। इससे पहले कमलनाथ ने किसानों को लेकर घोषणा की और कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आएगी तो प्रदेश के 27 लाख किसानों को सीधे तौर पर फायदा पहुंचेगा। एनसीआरबी के ताजा आंकड़े के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह किसी से छिपा नहीं है कि अब मध्यप्रदेश अपराधों का प्रदेश बन गया है। चाहे महिला अपराधों या दलित आदिवासियों पर अपराध सबके सामने हालात बिल्कुल स्पष्ट हैं। 



    सिलेंडर सस्ता हुआ तो श्रेय मुझे

    शिवराज सरकार के एलपीजी गैस सिलेंडर सस्ता करने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि मुझे खुशी होगी कि अगर प्रदेश सरकार ₹500 में हर घर को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने लगे, लेकिन इसका श्रेय शिवराज सिंह चौहान को नहीं बल्कि मुझे मिलेगा। क्योंकि अगर यह फैसला हुआ तो मेरे कारण ही होगा। 





    इस घोषणा के क्या हैं मायने

    कमलनाथ किसानों को लेकर की गई अपनी इन घोषणाओं से प्रदेश के पूरे किसान समुदाय को साधने जा रहे हैं। आज की घोषणा के अनुसार प्रदेश में 37 लाख ऐसे किसान हैं, जिनके पास 5 हॉर्स पावर तक के पंप हैं। इसके अलावा 24 लाख ऐसे किसान हैं, जिनका पुराना बिजली बिल बकाया है। कमलनाथ अपने सीएम कार्यकाल के पहले चरण में करीब 27 लाख किसानों का कर्ज माफ कर चुके हैं। इस घोषणा के अनुसार अगर उनकी सरकार बनी तो करीब 9 लाख किसान और हैं जिनके 2 लाख रुपए तक के कर्ज माफ हो जाएंगे। इस तरह कमलनाथ प्रदेश के पूरे किसान समुदाय को अपनी योजना से लाभान्वित करने की बात कर रहे हैं। 


     




    बनाएंगे नर्मदा सेवा सेना

    कमलनाथ ने घोषणा की कि जहां से भी नर्मदा नदी गुजरती है, वहां पर नर्मदा नदी की देखभाल के लिए नर्मदा सेवा सेना बनाई जाएगी। यह एक गैर राजनीतिक प्रयास है जिसमें कोई भी शामिल हो सकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चाहें तो वह भी इसमें शामिल हो सकते हैं। 

     


    शिवराज सरकार फेल किसान का कर्जा माफ कमलनाथ की प्रेस कान्फ्रेंस Shivraj government failed farmer debt waiver MP BJP Kamal Nath press conference MP Congress मप्र बीजेपी मप्र कांग्रेस