राजस्थान में बोले पायलट- इस बार तेरा-मेरा नहीं, मेरिट के आधार पर मिलेगा टिकट, कहा- बीजेपी हिंदू-मुस्लिम के मुद्दों से भटकाती है

The Sootr | Oct 02, 2023, 24:00 IST
Share
राजस्थान में बोले पायलट- इस बार तेरा-मेरा नहीं, मेरिट के आधार पर मिलेगा टिकट, कहा- बीजेपी हिंदू-मुस्लिम के मुद्दों से भटकाती है
राजस्थान में बोले पायलट- इस बार तेरा-मेरा नहीं, मेरिट के आधार पर मिलेगा टिकट, कहा- बीजेपी हिंदू-मुस्लिम के मुद्दों से भटकाती है

कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य सचिन पायलट ने कहा कि इस बार टिकट वितरण मेरिट के आधार पर किया जाएगा, उन्होंने कहा कि इस बार तेरा-मेरा नहीं किया जाएगा, इससे विवाद होता है

JAIPUR. कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य सचिन पायलट ने कहा कि इस बार टिकट वितरण मेरिट के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार तेरा-मेरा नहीं किया जाएगा, इससे विवाद होता है। चुनाव में जो जीत दिलाएगा या जिनकी जीत की संभावना है, उसे ही टिकट दिए जाएंगे।

कार्यकर्ता सबसे बड़ी पूंजी

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते वक्त सचिन पायलट ने कहा कि टिकटों को लेकर लगातार चर्चाएं हो रहीं हैं। हमारे पर्यवेक्षक लगातार गांव-ढाणियों में जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का फीडबैक ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिनकी जीत की संभावना है, उन्हें टिकट बांटे जाएंगे, इसे लेकर पार्टी बहुत जल्द अंतिम निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकर्ता उनकी सबसे बड़ी पूंजी हैं।

राजस्थान में गठबंधन की जरूरत नहीं

सचिन पायलट ने कहा कि वह कोई गठबंधन नहीं चाहते हैं। राजस्थान में गठबंधन की जरूरत नहीं है। पायलट ने कहा कि इंडिया अलायंस हमारा राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन है। राजस्थान में कांग्रेस और बीजेपी के बीच में चुनाव होता है। बीजेपी की तुलना में राजस्थान में कांग्रेस बहुत मजबूत है और दोबारा सरकार बना सकती है। इस बार पिछली बार से ज्यादा युवाओं को मौका दिया जाएगा। इस दौरान एससी, एसटी, ओबीसी, दलित जातियों को पहले मौका दिया जाएगा।

पायलट का बीजेपी पर निशाना

पायलट ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता जानती है कि भविष्य में बीजेपी का कोई विजन नहीं है। बीजेपी हमेशा हिंदू-मुस्लिम जैसे विवादित मुद्दे उठाकर जनता को भटकाटी है।

Tags:
  • Sachin Pilot
  • सचिन पायलट
  • Rajasthan Assembly elections
  • राजस्थान विधानसभा चुनाव
  • Rajasthan Elections 2023
  • राजस्थान चुनाव 2023
  • Pilot said tickets will be given on merit
  • ticket distribution in Rajasthan
  • पायलट ने कहा मेरिट से मिलेंगे टिकट
  • राजस्थान में टिकट वितरण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari