केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार की चिट्ठी से मध्यप्रदेश की सियासत गर्म, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से कहा, जो घोषणाएं कीं वो पूरी करें

author-image
Chakresh
एडिट
New Update
केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार की चिट्ठी से मध्यप्रदेश की सियासत गर्म, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से कहा, जो घोषणाएं कीं वो पूरी करें

BHOPAL. केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार का एक पत्र अचानक से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पत्र में मंत्री वीरेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 2013 और 2018 की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं की याद दिलाई है। साथ ही वीरेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री से इन घोषणाओं को पूरा करने की मांग की है। इधर चिट्ठी के सामने आने के बाद मध्यप्रदेश में सियासत तेज हो गई है। 



यह लिखा चिट्ठी में

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय मंत्री ने लिखा है कि… 





मेरे संसदीय क्षेत्र में आने वाले बल्देवगढ़ ब्लॉक के ग्राम बिल्सी में सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और खाद बीज गोदाम खुलवाने की मांग लंबे समय से यहां के नागरिकों द्वारा की जा रही है। आपने 2013 और 2018 की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान इन मांगों को पूरा करने की घोषणा की थी, लेकिन यह कार्य अभी तक पूरे नहीं हो सके हैं। अतः आप इन मांगों को जल्द से जल्द पूरा करवाएं। 




पढ़ें केंद्रीय मंत्री का पत्र



publive-image



इधर सियासत तेज 

बता दें कि इस पत्र के सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश के झांसी से कांग्रेस के सांसद रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने मध्य प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सिर्फ घोषणा वीर हैं। घोषणाओं पर घोषणाएं की जा रही हैं, मगर हकीकत में कोई काम नहीं हो रहा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री 5 साल में किसी भी घोषणा को पूरा नहीं कर पाए हैं। फिर यह विकास पर्व यात्राएं किसके लिए निकाली जा रही है? इधर मध्यप्रदेश में भी चिट्ठी के सामने आने के बाद सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेताओं ने सांसद और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार की इस चिट्ठी को हाथों हाथ लिया है। कांग्रेसी यह कहने से नहीं चूक रहे कि इस पत्र से BJP की आंतरिक कलह साफ दिखाई देती है।  

 


बीजेपी की आंतरिक कलह कांग्रेस के सांसद प्रदीप जैन केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार की चिट्ठी BJP internal discord Congress MP Pradeep Jain Letter from Union Minister Virendra Kumar जन आशीर्वाद यात्रा Jan Ashirwad Yatra