शिकंजा: ULLU के CEO विभु अग्रवाल पर छेड़छाड़ का आरोप, केस दर्ज

author-image
एडिट
New Update
शिकंजा: ULLU के CEO विभु अग्रवाल पर छेड़छाड़ का आरोप, केस दर्ज

फिल्मों में उत्पीड़न का एक और मामला सामने आया है। 28 साल की पीड़ित महिला ने विभु की कंपनी ULLU पर आरोप लगाया कि डिजिटल के ऑफिस में बने स्टोर रूम में उससे छेड़छाड़ की गई थी। फिल्मकार विभु अग्रवाल के खिलाफ पुलिस ने यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कर महिला की शिकायत पर विभु पर IPC की धारा 354 के तहत केस दर्ज किया है। साथ ही उनकी कंपनी की कंट्री हेड अंजलि रैना को भी आरोपी बताया गया है। दोनों के खिलाफ अंबोली थाने में 4 अगस्त को आपराधिक केस दर्ज किया गया था। विभु की फिल्म निर्माण कंपनी ULLU डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड एडल्ट कंटेंट बनाती है। 2013 में विभु अग्रवाल ने 'बात बन गई' फिल्म बनाई थी। उन्होंने ULLU ऐप 2018 में लॉन्च किया था। इस ऐप पर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा भोजपुरी, बंगाली, पंजाबी, मराठी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और गुजराती में एडल्ट कंटेंट प्रोवाइड करवाया जाता है।

ULLU ने कराई फिरौती मांगने की शिकायत दर्ज

इस पूरे विवाद पर कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ULLU ने 10 जून को लखनऊ पुलिस की साइबर सेल में अज्ञात लोगों के खिलाफ चीटिंग और लाखों रुपए की फिरौती मांगने की शिकायत दर्ज करवाई थी। इस मामले पता चला कि इस धमकी के पीछे ULLU के पूर्व लीगल हेड  एक महिला और उनके साथी का हाथ था।आरोपियों ने ही अब काउंटर अटैक करते हुए महिलाओं के लिए बने कानून का दुरुपयोग करने में विभु अग्रवाल और अंजलि रैना के खिलाफ केस कर दिया। 

case registered The Sootr Sexual Harassment vibhu agrawal Ullu CEO