MUMBAI: वेब सीरीज की भाषा सुधारना एक बड़ी चुनौती, कैसे दूर होगी PM मोदी की चिंता

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
MUMBAI: वेब सीरीज की भाषा सुधारना एक बड़ी चुनौती, कैसे दूर होगी PM मोदी की चिंता

MUMBAI.देश आज 76वां स्वतंत्रता दिवस(76th Independence Day) मना रहा है। पूरे देश पीएम मोदी (PM Modi) ने 15 अगस्त (सोमवार) सुबह लाल किले की प्राचीर(red fort ramparts) से तिरंगा फहराया। यह 9वां मौका है,जब उन्होंने भारत के पीएम के तौर पर स्वतंत्रता दिवस(Independence Day) पर तिरंगा फहराया है। उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। भारत की महिलाओं की ताकत को याद करते हैं। लाल किले से पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया। इसमें उन्होंने कहा कि भारत गर्व से भर जाता है जब भारत की महिलाओं की ताकत को याद करते हैं- चाहे वह रानी लक्ष्मीबाई हो,झलकारी बाई,चेन्नम्मा या बेगम हजरत महल। हमें देश की महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। पीएम मोदी ने कही न कही ये बात कहकर OTT PLATFORM पर बनने वाली वेब सीरीज को निशाने पर लिया है।



महिलाओं पर भावुक हुए PM मोदी



करीब 83 मिनट के अपने भाषण में PM मोदी ने महिला सम्मान पर विशेष जोर दिया। महिलाओं के सम्मान की बात करते हुए PM मोदी भावुक भी हो गए। उन्होंने विशेष तौर पर फिल्मों की भाषा पर सधे हुए लहजे में नाराजगी जताई। कही न कही उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉम (OTT PLATFORM) पर आने वाले वेब सीरीज (web series) की भाषाओं पर आपत्ति जताई। 



वाकई चुनौती है वेब सीरिज पर नियंत्रण



PM मोदी की बातों में महिला के सम्मान की चिंता जायज भी है। आजकल सिनेमाघरों में जितनी भी फिल्में रिलीज होती है सभी में सेंसरशिप बोर्ड के अंडर आती है। उनकी सही तरीके से मॉनिटरिंग की जाती है ताकि फिल्म में किसी भी तरह का भाषा का गलत इस्तेमाल न किया जाए। कंटेंट चैक किया जाता है। लेकिन ऑटोटी प्लेटफॉम पर आने वाली फिल्मों न तो सेंसरशिप बोर्ड के अंडर आती है और ने उनकी मॉनिट्रिंग होती है। इस वजह से वेब सीरिज में कई ऐसे सीन्स दिखाए जाते है जो बच्चों के दिमाग में गलत असर डालती है। 



वेब सीरीज की भाषाई संस्कारों को अनेक स्तरों पर किया जा रहा तहस-नहस 



वेब सीरीज ने भाषाई संस्कारों को अनेक स्तरों पर तहस नहस कर दिया है। उसमें बहुत कुछ समय समय पर घुलता, मिलता, अटकता, उलझता है। आजकर वेब सीरीज में जिस तरह से भाषाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है वो अशिष्ट, अमर्यादित, बेलगाम और निरंकुश है। इसपर रोक लगाई जानी चाहिए। अगर इसमें सेंसर लागू किया जाता है तो परिणाम हासिल हो सकता है। भाषा के साथ-साथ संस्कृति को भी विकृत करने का काम वेब सीरीज तेजी से कर रही है। सीरीज में दोस्तों के बीच अनर्गल शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है और ये आम हो चुका है। इन सब पर सख्ती की जानी चाहिए। भाषा की वजह से हमारी संस्कृति पर भी हमला हो रहा है। वेब सीरीज के लिए सेंरर बोर्ड को काम करना चाहिए। 



हिंंदू देवी-देवताओं के संबंध में दिखाया जाता है कुछ न कुछ विवादित 



इसके साथ वेब सीरीज में हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में कुछ न कुछ विवादित दिखाया जाता रहा है। जिससे हिंदू धर्म के लोगों को ठेस पहुंचता है। इसे रोका जाना चाहिए। अश्लील तरह के सीन पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। इससे बच्चों की मानसिकता पर गंदगी को फैलाने से रोका जा सकता है। महिलाओं के खिलाफ यूज होने वाली भाषाएं पूरी तरह रोक लगनी चाहिए और ये तभी हो पाएगा जब सेंरर बोर्ड इसपर काम करेगा।  वेब सीरीज पर सेंसर बोर्ड नियंत्रण की तरह कोई कड़ा कदम उठाना चाहिए। अब PM मोदी की अपील के बाद वेब सीरीज के लिए एक बड़ा चैलेंज है। 


पीएम मोदी PM Modi स्वतंत्रता दिवस Mumbai OTT platform web series 76th Independence Day red fort ramparts Restrictions ऑटोटी प्लेटफॉम बेव सीरीज