MUMBAI:आज से टीवी पर दस्तक देगा  Khatron Ke Khiladi-12, शुरु होने से पहले सामने आई हैरान करने वाली खबर

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
MUMBAI:आज से टीवी पर दस्तक देगा  Khatron Ke Khiladi-12, शुरु होने से पहले सामने आई हैरान करने वाली खबर

Mumbai. रियलटी शो खतरों के खिलाड़ी 12(Khatron Ke Khiladi 12) आज यानी 2 जुलाई 2022 से टीवी पर दस्तक(Khatron Ke Khiladi 12 coming on tv) दे रहा है। शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केपटाउन में हुई हैं। शो के कई प्रोमो वीडियो (Khatron Ke Khiladi 12 promo video) सामने आ रहे है। प्रोमो देख फैंस बेसब्री से से शो का इंतजार कर रहे थे। हालांकि अब उनका इंतजार खत्म होने जा रहा है। लेकिन शो के टीवी पर दस्तक देने से कुछ समय पहले खबरें है कि शो से अब तक 8 खिलाड़ी बाहर हो गए हैं। वे अब खतरों के खिलाड़ी 12 का हिस्सा नहीं हैं। यानी अब शो में सिर्फ  6 खिलाड़ी बचे हैं। यही 6 खिलाड़ी ट्रॉफी के लिए आपसे में भिडेंगे। 





ये खिलाड़ी हुए शो से बाहर





खतरों के खिलाड़ी 12 से प्रतीक सहजपाल(Prateek Sehajpal), एरिका Packard, अनेरी वजानी, शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) के शो से बाहर होने की खबरें काफी लंबे समय से सामने आ रही है। बाकी 4 खिलाड़ी कौन हैं अभी तक इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है, ये तो शो देखने के बाद ही पता चल पाएगा।  





कौन जीतेगा शो?





खतरों के खिलाड़ी 12 में रुबीना दिलैक, राजीव अदातिया,जन्नत जुबैर रहमानी, सृति झा, अनेरी वजानी ,प्रतीक सहजपाल, शिवांगी जोशी, निशांत भट्ट, चेतना पांडे, एरिका ,फैजल शेख,हिस्सा बने हैं। ये सभी खिलाड़ी अपने सोशल मीडिया पर खुद से जुड़े  प्रोमोज डालते रहते है। हालांकि रुबीना के फैंस ऐसा कयास लगा रहे है कि ये शो भी वो ही जीतेंगी। 





यहां देख सकेंगे शो





खतरों के खिलाड़ी के 12वें सीजन (Khatron Ke Khiladi Season 12) को दर्शक कलर्स चैनल पर देख सकते है।  इसके साथ वे VOOT APP में भी शो के सारे एपिसोड देख सकेंगे। हर शनिवार-रविवार सिर्फ कलर्स पर। शो को हर बार की तरह इस बार भी रोहित सेट्टी ही होस्ट करेंगे। 







 



Bollywood Mumbai खतरों के खिलाड़ी 12 प्रोमो वीडियो Khatron Ke Khiladi 12 रियलटी शो प्रतीक सहजपाल एरिका Packard अनेरी वजानी शिवांगी जोशी Khatron Ke Khiladi 12 coming on tv Khatron Ke Khiladi 12 promo video