MUMBAI:प्रियंका के पति निक जोनस के हमशक्ल की फोटो आई सामने, यूजर्स ने लिए मजे, बोले- प्रियंका मारेगी बहुत

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
MUMBAI:प्रियंका के पति निक जोनस के हमशक्ल की फोटो आई सामने, यूजर्स ने लिए मजे, बोले- प्रियंका मारेगी बहुत

Mumbai.मोस्ट रोमांटिक कपल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते है। हाल ही में सोशल मीडिया (social media)पर निक का वीडियो सामने आया है,जो जमकर वायरल हो रहा है। ये वीडियो सुनील ग्रोवर के शो कानपुर वाले खुरानास (Show Kanpur Wale Khuranas) का है, जिसमें निक जोनस का हमशक्ल (lookalike) नजर आ रहा है। जी हां, आपने सही सुना, सुनील ने निक के हमशक्ल को ढूंढ निकाला है। निक के हमशक्ल को देखकर फैंस उनके खूब मजे ले रहे है। 




View this post on Instagram

A post shared by laughter king ???? ???? (@kapilsharmafanpage6)



हमशक्ल की फोटो वायरल



शो का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में निक की तरह दिखने वाला एक बच्चा सुनील के शो में आता है। उसके हेयर भी निक की तरह ब्लॉन्ड हैं। बच्चा व्हाइट टी-शर्ट पहने नजर आ रहा है। वीडियो में सुनील मजाकिया अंदाज में कहते हैं-अरे,निक जोनस आया है। इस निक को देखकर हर कोई हंस-हंसकर लोटपोट हो रहा है। 



फैंस ने लिए मजे



सुनील ने निक के हमशक्ल को प्रियंका से शादी करने के लिए मुबारकबाद दी। इसके साथ उन्होंने कहा आपकी शादी मैं आने वाला था लेकिन मेरा वीजा नहीं लगा। उनके इस कमेंट पर फैंस जमकर अपना रिएक्शन दे रहे है। फराह खान ने कमेंट करते हुए लिखा- अरे स्कूल का बच्चा है। फराह के इस कमेंट पर सुनील भी कमेंट करते हुए कहते हैं- अरे,तो वो कौन सा बड़ा है। 



सुनील ग्रोवर एपिक हैं-फैन



इस वीडियो में एक यूजर ने लिखा-वाह, कमाल। दूसरे यूजर ने लिखा- प्रियंका मारेगी बहुत। तीसरे यूजर ने लिखा-ये तो निक ही हैं। वहीं कुछ अन्य यूजर्स कमेंट सेक्शन में हंसने के इमोजी डाल रहे है। 


Priyanka Chopra सोशल मीडिया प्रियंका चोपड़ा lookalike Social Media Show Kanpur Wale Khuranas निक जोनस Nick Jonas Bollywood Mumbai सुनील ग्रोवर हमशक्ल शो कानपुर वाले खुरानास