MUMBAI: Bigg Boss के घर में मिली इस जोड़ी ने किया ब्रेकअप, सोशल मीडिया पर खुद दी फैंस को जानकारी

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
MUMBAI: Bigg Boss के घर में मिली इस जोड़ी ने किया ब्रेकअप, सोशल मीडिया पर खुद दी फैंस को जानकारी

Mumbai. एक्ट्रेस शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) और उनके बॉयफ्रेंड राकेश बापट (Raqesh Bapat) का रिश्ता एक साल भी नहीं चला। दोनों ने  ब्रेकअप (Shamita-Raqesh break up)कर लिया है। इस बात की जानकारी फैंस को किसी और ने नहीं बल्कि खुद शमिता शेट्टी और राकेश बापट ने दी है। दोनों के ब्रेकअप के बारे में जानने के बाद उनके फैंस का दिल टूट गया है। 



कुछ दिन पहले खारिज की थी  ब्रेकअप की खबरें



कुछ समय पहले खबर थी कि शमिता और राकेश ने ब्रेकअप कर लिया है। लेकिन इन खबरों को शमिता ने खारिज कर दिया था। उनका कहना था कि वो और राकेश दोनों साथ में है। लेकिन अब अचानक फैंस को इस बात की जानकारी देना कि राकेश और उनका ब्रेकअप हो गया है फैंस के लिए काफी शॉकिंग है। 



POST



सोशल मीडिया पर दी जानकारी 



शमिता ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा-मुझे लगता है कि ये साफ कर देना जरूरी है। राकेश और मैं अब साथ नहीं हैं,लेकिन यह खूबसूरत म्यूजिक वीडियो (music video)उन सभी फैंस के लिए है जिन्होंने हमें इतना प्यार दिया है। हमेशा इस तरह प्यार करे। जबकि राकेश ने भी अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर शमिता के साथ ब्रेकअप की जानकारी फैंस को दी है। उन्होंने लिखा -मैं आप सब को बता देना चाहता हूं कि मैं और शमिता अब साथ नहीं हैं। शारा परिवार ने हमारा इतना साथ दिया और हमें इतना प्यार दिया उसके लिए बहुत शुक्रिया। आपके सपोर्ट की हमेशा जरूरत रहेगी। ये गाना आप सभी फैंस के लिए। 



POST



बिग बॉस में मिला था ये कपल 



शमिता और राकेश  'बिग बॉस ओटीटी'(Big Boss OTT) पर पहली बार मिले थे। इस शो से उनके प्यार की कहानी शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों को 'बिग बॉस 15'(bigg boss 15) में भी देखा गया। हालांकि राकेश शो में ज्यादा दिन नहीं टीके थे। स्वास्थ ठीक नहीं होने की वजह से उन्हें बाहर होना पड़ा था। हालांकि ये शो खत्म होने के बाद दोनों को बाहर कई बार साथ में स्पॉट किया गया था और अब ये रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो गया है।  


बिग बॉस ओटीटी राकेश बापट म्यूजिक वीडियो music video bigg boss 15 शमिता शेट्टी ब्रेकअप Big Boss OTT एक्ट्रेस Shamita-Raqesh break up Raqesh Bapat Bollywood Shamita Shetty Mumbai बिग बॉस 15