/sootr/media/post_banners/0cee8bf6ebacf463ca4ed75c8d77d97600dafd27982015b6a9a1026bd8e7edf4.jpeg)
MUMBAI.सोशल मीडिया पर कुछ समय से ‘मेगा ब्लॉबस्टर’(Mega Blockbuster) नाम की चर्चा हो रही है। इसमें कपिल शर्मा (Kapil Sharma), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone),रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna),भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा (Rohit Sharma),सौरव गांगुली (Sourav Ganguly),रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की होने की खबरें सोशल मीडिया पर जोरो-शोरों से थी। सभी ने अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने इस मेगा ब्लॉबस्टर की जानकारी दी थी। तब से फैंस कंफ्यूजन थे कि ये क्या है। लेकिन अब इस बात का खुलासा हुआ है कि मेगा ब्लॉबस्टर एक ऑनलाइन शॉपिंग ऐप का ऐड कैंपेन है। ये न्यूज सुनकर फैंस काफी अपसेट है। फैंस को उम्मीद थी कि कोई मल्टी स्टारर प्रोजेक्ट है और इसमें ये सभी सितारे एक साथ नजर आएंगे।
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)
फैंस हुए अपसेट
मेगा ब्लॉकबस्टर एक शॉपिंग ऐप का ऐड वीडियो है। ऑनलाइन शॉपिंग ऐप मीशू पर ‘मेगा ब्लॉकबस्टर’ के नाम से एक सेल शुरू होने जा रही है। इसी सेल के लिए ऐड कैंपेन करने के लिए ये सभी हस्तियां साथ में नजर आई थी। सभी एक्टर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका वीडियो शेयर किया है। ट्रेलर में रणबीर,दीपिका,कपिल शर्मा,रोहित शर्मा और बाकी स्टार्स फैंस को मीशो मेगा ब्लॉकबस्टर सेल के बारे में जानकारी देते नजर आ रहे हैं। इससे पहले शायद ही किसी एड में इतने स्टार्स एक साथ नजर आए होंगे।
दर्शकों की प्रतिक्रियाएं
ट्रेलर सामने आने के बाद फैंस का दिल तो टूट गया है। लेकिन इसके साथ वो अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे है। फैंस रोहित और सौरव से कमेंट सेक्शन में पूछ रहे हैं कि ये आप किस लाइन में आ गए। एक यूजर ने लिखा- उम्मीद पर पानी फिर गया। दूसरे ने लिखा-हमें लगा था ये इस साल की सबसे सुपरहिट फिल्म होगी। तीसरे यूजर ने लिखा-हमने क्या सोचा था और ये क्या हो गया। वहीं कुछ यूजर इन स्टार्स को ऐड वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।