शाहरुख के बंगले मन्नत में दो अनजान लोग सिक्योरिटी तोड़कर घुसे, गुजरात के 2 आरोपी गिरफ्तार;  एक्टर घर पर नहीं थे मौजूद

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
शाहरुख के बंगले मन्नत में दो अनजान लोग सिक्योरिटी तोड़कर घुसे, गुजरात के 2 आरोपी गिरफ्तार;  एक्टर घर पर नहीं थे मौजूद

MUMBAI. बॉलीवुड में कई ऐसे सेलेब्स है, जिनकी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है। फैंस उनसे मिलने के लिए कई बार सारी हदें भी पार कर देते हैं। हाल ही में शाहरुख खान के फैंस ने ऐसा ही किया। दरअसल बांद्रा स्थित शाहरुख के बंगले मन्नत में 2 मार्च रात को दो अनजान लोग सिक्योरिटी तोड़कर घुस गए थे। करीब 3-4 बजे शाहरुख के घर में घुसे युवक तीसरी मंजिल तक पहुंच गए थे। इस बीच सिक्योरिटी स्टाफ की उन पर नजर पड़ी और उन्हें पकड़ लिया गया। शाहरुख की सिक्योरिटी में हुई ऐसी चूक से हर कोई शॉक्ड हैं। फैंस अब ये जानना चाहते है कि जिस वक्त ये घटना हुई तब शाहरुख घर पर मौजूद थे या नहीं थे।



घर पर नहीं थे शाहरुख



खबरें है कि जिस वक्त  दो अनजान लोग शाहरुख के बंगले में घुसे थे, तब एक्टर घर पर नहीं थे। वो अपनी फिल्म जवान की शूटिंग कर रहे थे। शाहरुख शूटिंग के बाद सुबह वापस अपने घर आए और सोने चले गए थे। तब तक मन्नत का सिक्योरिटी स्टाफ घुसपैठ करने वाले दोनों लोगों को पकड़ चुका था।




— ANI (@ANI) March 2, 2023



ये खबर भी पढ़िए...






आरोपियों की उम्र 19 से 20 साल



पकड़े गए दोनों युवकों की उम्र 19 से 20 साल है। वह गुजरात के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ बिना अनुमति के निजी संपत्ति में प्रवेश करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। 


शाहरुख खान घर पर मौजूद नहीं थे शाहरुख गुजरात के 2 आरोपी गिरफ्तार शाहरुख के बंगले मन्नत में घुसे दो लोग शाहरुख की सुरक्षा में चूक Shahrukh was not present at home Shahrukh Khan 2 accused from Gujarat arrested two people entered Shahrukh bungalow Mannat lapse in Shahrukh security
Advertisment