सिंघम एक्ट्रेस काजल अग्रवाल के घर आया नन्हा मेहमान, फैंस ने दी बधाई

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
सिंघम एक्ट्रेस काजल अग्रवाल के घर आया नन्हा मेहमान, फैंस ने दी बधाई

Mumbai.अभिनेत्री और मॉडल काजल अग्रवाल के घर में एक नन्हें मेहमान ने जन्म लिया है। दरअसल काजल के घर में बेटे ने जन्म लिया है। काजल अपने पति गौतम किचलू के साथ मदरहुड पीरियड को एन्जॉय करने के लिए तैयार हैं। 





फैंस ने दी सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं 





काजल ने फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी। काजल ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें उनके चेहरे पर एक अलग ही ग्लो दिखाई दे रहा था। काजल ने इंस्टाग्राम पर गौतम के साथ फोटो शेयर करते हुए एक पोस्ट लिखा था, जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ। पोस्ट में उन्होंने लिखा- 'एक लड़की के लिए सबसे अच्छा पति और होने वाले पिता होने के लिए शक्रिया। इतना निस्वार्थ होने के लिए शक्रिया, हर रात मेरे साथ जागने के लिए, जबकि मुझे 'मॉर्निंग' बीमारी थी, मेरे साथ सोफे पर हफ्तों तक बैठे रहने के लिए धन्यवाद। काजल ने गौरव को हर तरह से सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद किया। प्रेग्नेंसी के दौरान खुद को फिट रखने के लिए काजल ने योग पर ध्यान दिया। बेटे के जन्म के बाद फैंस काजल और गौतम को सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। 





फरवरी में हुई थी गोद भराई की रस्म 





काजल की गोद भराई की रस्म फरवरी में हुई थी। इस रस्म की कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की थी। गोद भराई की रस्म में काजल ने पिंक कलर की बनारसी साड़ी पहनी थी, जबकि गौतम कुर्ता-पायजामा और नेहरू जैकेट में नजर आए थे। 











View this post on Instagram

A post shared by Kajal A Kitchlu (@kajalaggarwalofficial)









2020 में हुई थी काजल-गौतम की शादी 





काजल और गौतम एक-दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे। दोनों की शादी 30 अक्टूबर 2020 को मुंबई में हुई थी। दोनों की शादी में परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए। गौतम किचलू बिजनेसमैन हैं।







काजल-गौतम की शादी की तस्वीर।



काजल-गौतम की शादी की तस्वीर।







thesootr





thesootr



 



Social Media सोशल मीडिया Mumbai मुंबई शादी Marriage businessman फोटो बिजनेसमैन काजल अग्रवाल Kajal Aggarwal Gautam Kichlu Baby boy Pictures गौतम किचलू बेवी वॉय