MUMBAI: 48 की हुईं करिश्मा कपूर, गोविंदा और तीनों खान के साथ दी हिट फिल्में; पर्सनल लाइफ भी चर्चा में रही

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
MUMBAI: 48 की हुईं करिश्मा कपूर, गोविंदा और तीनों खान के साथ दी हिट फिल्में; पर्सनल लाइफ भी चर्चा में रही

MUMBAI. बॉलीवुड में अपने समय में छाप छोड़ चुकीं करिश्मा कपूर आज यानी 25 जून को अपना 48 वां बर्थडे मना रहीं हैं। करिश्मा का जन्म 25 जून 1974 को हुआ। करिशमा दिग्गज कलाकार राज कपूर की पोती हैं।   





इस फिल्म से हुई लोलो के करियर की शुरुआत





करिश्मा कपूर ने अपने करिअर की शुरूआत कम उम्र में ही कर दी थी। करिश्मा ने बहुत जल्द अपनी पढ़ाई छोड़ बॉलीवुड में डेब्यू किया। उनकी पहली फिल्म 'प्रेम कैदी'1991 में आई थी। इसके बाद उन्होंने कई सफल फिल्में की। बॉलीवुड के मिस्टर पर्फेट कहे जाने वाले आमिर खान के साथ करिश्मा ने 'राजा हिंदुस्तानी' की जिसे लोगों ने बहुत प्यार दिया। वहीं वे बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 यानी  गोविंदा के साथ भी कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आईं। इतना ही नहीं करिश्मा को उनके काम के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा गया। करिश्मा को 4 से भी ज्यादा फिल्मफेयर अवॉर्ड्स (Filmfare award) भी मिल जिके हैं।  





यह हैं लोलो की हिट फिल्में





करिश्मा कपूर ने राजा हिंदुस्तानी, दिल तो पागल है, राजा बाबू, हम साथ-साथ हैं, कूली नंबर वन, अनाड़ी, अंदाज अपना-अपना, जीत, दुल्हन हम ले जाएंगे, हीरो नंबर वन, बीवी नंबर वन, जिगर, मेरे जीवन साथी, जुड़वां, आशिकी, हां मैने भी प्यार किया, फिजा, साजन चले ससुराल और हसीना मान जाएगी जैसी कई हिट फिल्में कीं। करिश्मा ने अपने काम से सभी का दिल जीता। 





'बिग बी' की बहू बनने वाली थीं करिश्मा





खबरों के मुताबिक, करिश्मा की शादी अभिषेक बच्चन से तय मानी जा रही थी, लेकिन ऐन वक्त पर बच्चन परिवार की तरफ से ना हो गई। इसके बाद उनकी शादी दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से हुई। फिलहाल उनका संजय से भी डिवोर्स हो गया। अब करिश्मा अपनी बेटी के साथ मुंबई में ही रहती हैं।



सेलिब्रिटी जन्मदिन एक्ट्रेस film industry बॉलीवुड मुंबई Actress फिल्म इंडस्ट्री Bollywood celebrity birthday Mumbai करिश्मा कपूर karishma kapoor