MUMBAI. हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अदाकारा मीना कुमारी (Meena Kumari) का आज (1 अगस्त) 90वां जन्मदिन है। उनका जन्म 1 अगस्त 1933 को मुंबई में हुआ था। जन्म के बाद ही मीना के माता-पिता ने उन्हें अनाथालय (Orphanage) छोड़ने का फैसला किया था। दोनों मीना को वहां पर छोड़ भी आए। लेकिन मन नहीं माना तो वे मीना को वापस भी ले आए। दरअसल मीना के जन्म के समय उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बिलकुल ठीक नहीं थी। इसलिए उन्हें ऐसा करना पड़ा। बाद में घर के हालातों चलते मीना ने बचपन से ही एक्टिंग शुरू कर दी थी।
बैजू बावरा से मिली पहचान
मीना ने 7 साल की उम्र से ही एक्टिंग शुरू कर दी थी। उनकी पहली फिल्म फरजाद-ए हिंद थी। इसके बाद उन्होंने 'अन्नपूर्णा', 'सनम', 'तमाशा', 'लाल हेवली' में भी काम किया। हालांकि मीना को फिल्म बैजू बावरा से पहचान मिली। ये फिल्म1952 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म बैजू बावरा के जीवन पर आधारित है। इसमें भारत भूषण ने बैजू बावरा का किरदार निभाया है।
अशोक कुमार के साथ जमी जोड़ी
मीना कुमारी की जोड़ी सबसे ज्यादा बॉलीवुड एक्टर अशोक कुमार (Ashok Kumar) के साथ जमी। लोगों को दोनों के बीच की केमिस्ट्री काफी पसंद आती थी। दोनों ने एक साथ कई बेहतरीन फिल्में दीं। मीना को 4 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया।
मीने के ये फिल्में दर्शकों को आईं खूब पसंद
मीना कुमारी ने अपने एक्टिंग करियर में कई सुपरहिट फिल्में दीं। 60s के दौरान मीना की किस्मत को मानो चार चांद लग गए थे। इस दौरान 'वह दिल अपना प्रीत पराई', 'परिणिता', 'आजाद', 'कोहिनूर' जैसी कई फिल्मों से मीना ने लोगों के दिलों में छाप छोड़ी। लोगों को ये फिल्में काफी पसंद आईं। इसके अलावा मीना ने फिल्म साहिब बीवी और गुलाम और फिल्म आरती से खूब वाहवाही बटोरी।