116 साल बाद रीवा रियासत की किसी बेटी ने दिया बेटे को जन्म, मां बनीं मोहिना कुमार

author-image
Shivasheesh Tiwari
एडिट
New Update
116 साल बाद रीवा रियासत की किसी बेटी ने दिया बेटे को जन्म, मां बनीं मोहिना कुमार

rewa. रीवा की राजकुमारी के घर किलकारी गूंजी है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। महाराज की छोटी बहू मोहिना सिंह रीवा रियासत के महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं। 120 साल बाद रीवा रियासत की किसी बेटी को संतान प्राप्ति हुई है। विधायक एवं रीवा राजघराने के युवराज दिव्यराज सिंह ने बताया कि हमारा पूरा परिवार मुंबई में मोहिना सिंह के साथ ही है। उनकी डिलवरी ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल मुंबई में हुई है। मोहिना की शादी सतपाल महाराज के बेटे सुयश रावत से हुई है। 





रीवा की राजकुमारी





शादी के बाद अभिनेत्री देहरादून में बस गईं





मोहिना अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान कई वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रही हैं। मोहिना जो एक बेहतरीन कोरियोग्राफर भी हैं, उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान भी कई डांस वीडियो शेयर किए हैं। सुयश रावत से शादी के बाद एक्ट्रेस ने शोबिज छोड़ दिया था। अभिनेत्री देहरादून में बस गईं, लेकिन सोशल मीडिया और अपने ब्लॉग्स के माध्यम से वह हमेशा अपने प्रशंसकों के संपर्क में रहती हैं। टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से पहचान मिली थी। मोहिना सिंह रीवा रियासत के महाराजा एवं पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह की बेटी हैं। रीवा के इतिहासकार अशद खान ने बताया कि मोहिना के मां बनने से लगभग 116 साल के बाद ऐसा अवसर आया है





मोहिना





रीवा रियासत के लिए सौभाग्य की बात





इससे पूर्व रीवा रियासत के महाराजा गुलाब सिंह की बहन की शादी बीकानेर के महाराजा शादूल सिंह से हुई जो कि रीवा राजघराने की पहली लड़की थीं। उन्होंने दो पुत्रों को जन्म दिया, जिनमें बीकानेर के महाराजा पद्मश्री एवं ओलंपिक शूटर डॉ करण सिंह और महाराज अमर सिंह थे। उसके बाद लगभग 116 साल बाद कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पुत्रवधू टीवी कलाकार और रीवा राजघराने की बेटी मोहिना सिंह जिनका विवाह 2019 को सुयश रावत से हुआ था। उनको पुत्र प्राप्ति का सौभाग्य मिला है। मोहिना सिंह के बड़े भाई दिव्यराज सिंह की भी वर्तमान में एक 4 साल की पुत्री है। महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव का कहना है कि यह रीवा रियासत के लिए सौभाग्य की बात है कि लगभग 100 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद रीवा रियासत के इतिहास में पहले मोहिना की 2019 में विदाई और अब संतान प्राप्ति का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है। दोनों परिवारों में जश्न का माहौल है। रीवा रियासत की बेटी और Satpal Maharaj की छोटी बहू Mohena Singh ने बेटे को जन्म दिया है। उनकी शादी Suyash Rawat से हुई थी।





राकुमार



 



Princess Mohina Singh Madhya Pradesh कैबिनेट मंत्री रीवा Rewa Satpal Maharaj रीवा रियासत पुष्पराज सिंह जूदेव सतपाल महाराज राजकुमारी मध्यप्रदेश मोहिना सिंह Rewa State Pushpraj Singh Judeo Cabinet Minister