LockUpp में अंजली के बाद किस कैदी ने तोड़ा कॉमेडियन मुनव्वर का भरोसा, जानें

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
LockUpp में अंजली के बाद किस कैदी ने तोड़ा कॉमेडियन मुनव्वर का भरोसा, जानें

Mumbai. मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी (Munawwar Farooqui) इन दिनों चर्चा में बने हुए है। रियलिटी शो लॉकअप (Lockupp) की वजह से मुनव्वर की पॉपुलैरिटी (Popularity) काफी बढ़ गई है। फैंस उनके गेम खेलने के तरीके से उनको शो का मास्टरमाइंड (Mastermind) कह रहे है। शो में अब फाइनल की जंग शुरू हो गई है, इसके टास्क और भी मुश्किल होते जा रहे हैं। 





जेल में बंद हर कैदी टिकट-टू-फिनाले पाना चाहता है। इसके लिए वे एक-दूसरे के खिलाफ हो गए है और धोखा देने के लिए भी तैयार है। हाल ही में शो में एक टास्क हुआ, जिसमें प्रिंस नरुला (Prince Narula) ने मुनव्वर का भरोसा तोड़ दिया, इसके बाद दोनों में हाथापाई भी हुई। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया, जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। 





एक टास्क पूरा करने में हुआ बवाल





हाल ही में लॉकअप में बलून टास्क (Task) हुआ था, जिससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में कैदी मुनव्वर, प्रिंस और शिवम को रोकने की कोशिश करते है, लेकिन वे दोनों मिलकर उसका ही गुब्बारा फोड़ देते है। इस टास्क के बाद प्रिंस और मुनव्वर में हाथापाई भी हुई। बताया जा रहा है कि इस टास्क में जीतने वाला कैदी खुद को शो से एलिमिनेट (Eliminate) होने से बचा सकता था। 











View this post on Instagram

A post shared by Biggbossott comming soon (@bigboss_updates)









पहले भी मिल चुका है धोखा





इससे पहले भी मुनव्वर को कैदी अंजली ने धोखा दिया, जिससे उनका दिल टूट गया था। ऐसे में कैदी प्रिंस ने उसे वादा किया था कि वे गेम के अंत तक उसका साथ देंगे, लेकिन टास्क में प्रिंस ने मुनव्वर को हुई धोखा दे दिया। मुनव्वर के साथ हुई धोखेबाजी के बाद फैंस प्रिंस को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 





कलर्स के किस शो नजर आएंगे मुनव्वर?





सूत्र बताते हैं कि मुनव्वर को कलर्स (Colors) चैनल के सबसे हिट शो यानी खतरों के खिलाड़ी-12 (Khatron Ke Khiladi-12) का ऑफर मिला हैं। मुनव्वर अगर खतरों के खिलाड़ी-12 के इस ऑफर को एक्सेप्ट करते हैं तो उनकी पॉपुलैरिटी खासी बढ़ जाएगी। शो खतरों के खिलाड़ी कलर्स का सबसे बड़े और हिट रियलिटी शो है। फैंस के बीच हर साल शो को लेकर एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। खतरों के खिलाड़ी को हर साल फिल्म डिरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) होस्ट करते हैं।



Kangana Ranaut कंगना रनौत Rohit Shetty रोहित शेट्टी Prince Narula Mumbai मुंबई खतरों के खिलाड़ी 12 Khatron Ke Khiladi 12 मुनव्वर फारूकी लॉकअप lockupp Reality Show Munawwar Farooqui प्रिंस नरुला