आखिर ऐसा क्या हुआ कि प्रियंका के चेहरे पर आए चोट के निशान, फैंस घबराए

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
आखिर ऐसा क्या हुआ कि प्रियंका के चेहरे पर आए चोट के निशान, फैंस घबराए

Mumbai. बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वे आए दिन कुछ न कुछ पोस्ट कर फैंस को अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट देती रहती हैं। लेकिन हाल ही में प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया पर एक ऐसी फोटो अपलोड की है, जिसे देख कोई भी घबरा जाए। दरअसल प्रियंका ने अपने अकाउंट पर खूनभरी फोटो शेयर की है। 





फोटो देख फैंस हो रहे परेशान 





प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। फोटो में उनके चेहरे पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं। इसके साथ उनके नाक और होंठ पर खून लगा भी दिख रहा है। फैंस उनकी ये फोटो देखकर काफी परेशान हो रहे है। वे प्रियंका से कमेंट सेक्शन में तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं। फैंस जानना चाहते है कि आखिरकार प्रियंका को इतनी चोटे कैसे आईं? फोटो को देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रियंका अपने आने वाले शो के लिए एड़ी चोटी की जोर लगा रही हैं। फोटो में प्रियंका ने लिखा- आप सबको भी अपनी लाइफ में हर दिन ऐसे टफ डे का सामना करना पड़ता होगा? 







View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)





4 महीने की बेटी को छोड़ शूट पर निकली प्रियंका 





इन दिनों प्रियंका अपने शो ‘सिटाडेल' (Citadel) की शूटिंग कर रही है। प्रियंका अपनी 4 महीने की बेटी को छोड़कर शूट पर निकली हैं। कुछ दिन पहले प्रियंका ने अपनी बेटी मालती की एक फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयक की थी, जिसमें मालती की हल्की सी झलक दिखाई दे रही थी। मदर्स डे के दिन प्रियंका और निक जोनास (Nick Jonas)  मालती को अस्पताल से घर लेकर आए। जन्म के बाद मालती NICU में 100 से ज्यादा दिन तक भर्ती थी। 







View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)





एज गैप की वजह से होना बढ़ता है काफी ट्रोल 





प्रियंका और निक 2 दिसंबर 2018 को राजस्थान (Rajastan) के उम्मेद भवन में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाजों से हुई थी। दोनों के बीच 10 साल का अंतर है। निक, प्रियंका से 10 साल छोटे है। प्रियंका, सैन डिएगो (San Diego) में 15 जनवरी को सेरोगेसी (surrogacy) के जरिए बेटी की मां बनी हैं। बेटी का जन्म 15 जनवरी 2022 को हुआ है। उन्होंने अपनी बेटी का कोई मॉडर्न नहीं बल्कि ट्रेडिशनल नाम रखा। प्रियंका ने अपने और निक के कल्चर को पूरा ख्याल में रखकर बेटी का नाम रखा है। उन्होंने बेटी का नाम मालती मैरी (Malti Marie) रखा है। मालती का हिंदी में अर्थ होता है सुगंधित फूल, जबकि लैटिन भाषा में मैरी का अर्थ समुद्री स्टार होता है। 



 



राजस्थान Bollywood बॉलीवुड Priyanka Chopra प्रियंका चोपड़ा Nick Jonas Mumbai मुंबई सिटाडेल निक जोनास सेरोगेसी मालती मैरी Citadel Rajastan surrogacy Malti Marie