शादी के बाद एक्ट्रेस शमा सिकंदर ने विदेशी हस्बैंड संग मनाई ईद, फैंस को दी बधाई

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
शादी के बाद एक्ट्रेस शमा सिकंदर ने विदेशी हस्बैंड संग मनाई ईद, फैंस को दी बधाई

Mumbai. एक्ट्रेस शमा सिकंदर (Shama Sikander) शादी के बाद अपने पति जेम्स मिलिरोन (James Milliron) संग ईद सेलिब्रेट कर रही है। शादी तो इस कपल ने धूमधाम से की थी, लेकिन फैंस अब ये बात जानना चाहते है कि शमा अपने विदेशी हस्बैंड के साथ ईद कैसे सेलिब्रेट कर रही हैं। शमा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को ईद की शुभकामनाए दी है।



शमा का है पसंदीदा त्योहार 



शमा ने अपने बचपन के दिन याद कर बताया कि पहले वो रोजा भी खूब रखती थी और ईदी पाने के लिए हमेशा उत्साहित रहती थी। वे अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ ईद मनाती थी। आगे शमा ने बताया कि ईद उनका पसंदीदा त्योहार है और इस दिन उनके घर में काफी पकवान बनते है। 



फैंस को दी बधाई



शादी के बाद भी शमा, जेम्स मिलिरोन के साथ धूमधाम से ईद मना रही है।  शमा ने बताया कि जेम्स त्योहारों में ज्यादा इंटरेस्ट नहीं रखते है।  अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शमा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे फैंस को ईद की मुबारकबाद देती नजर आ रही है। 




View this post on Instagram

A post shared by Shama Sikander (@shamasikander)



यहां आ चुकी है नजर



शमा सिकंदर ये मेरी लाइफ है (Ye Meri life hai), बालवीर (Baalveer), जैसे टीवी सीरियल में नजर आ चुकी है। इसके अलावा शमा फिल्म  धूम धड़ाका (Dhum Dhadaka), प्रेम अगन (Prem Aggan) में काम कर चुकी है। 



इस दिन हुई थी शादी



शमा और जेम्स लंबे समय तक एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इसके बाद दोनों 14 मार्च को शादी के बंधन में बंध गए थे। हालांकि दोनों की इंगेजमेंट 2015 में हो गई थी।



शमा और जेम्स


धूम धड़ाका बालवीर ये मेरी लाइफ है बॉलीवुड विदेशी हस्बैंड जेम्स मिलिरोन शमा सिकंदर Baalveer Bollywood ईद Ye Meri life hai Televison Dhum Dhadaka James Milliron Shama Sikander