पति की लंबी उम्र के लिए आज पत्नियां रखेंगी व्रत, शादी के बाद पहली बार करवा चौथ मना रहे ये 6 फिल्मी जोड़े

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
पति की लंबी उम्र के लिए आज पत्नियां रखेंगी व्रत,  शादी के बाद पहली बार करवा चौथ मना रहे ये 6 फिल्मी जोड़े

BHOPAL. आज करवा चौथ है। देशभर में इसे मनाया जा रहा है। सुहागनों में करवा चौथ के व्रत को लेकर अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। करवा चौथ का व्रत सुहागन अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। वहीं कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी इस त्योहार को पूरी विधि-विधान से मनाती हैं। जबकि कुछ एक्ट्रेसेस करवा चौथ का व्रत नहीं रखती हैं। शादी के बाद कुछ एक्ट्रेस पहली बार करवा चौथ मनाएंगी। कौन-कौन हैं ये एक्ट्रेस आइए आपको बताते हैं..



आलिया भट्ट-रणबीर कपूर



आलिया और रणबीर 14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने मुंबई के पाली हिल स्थित घर 'वास्तु अपार्टमेंट'में पंजाबी रीति-रिवाज से 7 फेरे लिए थे। हालांकि अब दोनों पेरेंट्स बनने वाले हैं। कपूर खानदान की बहू आलिया का यह पहला करवा चौथ है। 




View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt ????☀️ (@aliaabhatt)



मौनी रॉय-सूरज नाम्बियार



टीवी की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार मौनी रॉय को दुल्हन के गेटअप में फैंस ने इसी साल जनवरी महीने में देखा था। दोनों मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों के साथ गोवा में शादी के बंधन में बंधे थे। फैंस को इस कपल की करवा चौथ स्पेशल फोटो का बेसब्री से इंतजार है।




View this post on Instagram

A post shared by mon (@imouniroy)




View this post on Instagram

A post shared by mon (@imouniroy)



कैटरीना कैफ-विक्की कौशल



विक्की और कैटरीना 9 दिसंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे। राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंसेज फोर्ट, बरवाड़ा में इस कपल ने शादी की। दोनों में 4 साल का अंतर है, कैटरीना विक्की से 4 साल बड़ी हैं। बता दें विक्की एक पंजाबी फैमिली से बिलॉन्ग करते हैं और करवा चौथ पंजाबियों में धूमधाम तरीके से मनाया जाता है। शादी के बाद कैटरीना का ये पहले करवा चौथ है। 




View this post on Instagram

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)




View this post on Instagram

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)



ऋचा चड्डा-अली फजल



ऋचा चड्डा और अली फजल न्यूली वेड कपल है। हाल ही में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। 6 अक्टूबर को ऋचा और अली के शादी के 7 फेरे हुए। बताया जा रहा है कि ये कपल जोरों-शोरों से करवा चौथ मनाएंगे। 



publive-image



करिश्मा तन्ना-वरुण बंगेरा



करिश्मा तन्ना इसी साल 5 फरवरी को शादी के बंधन में बंधीं थी। दोनों ने मुंबई में 7 फेरे लिए। शादी के बाद करिश्मा का ये पहला करवाचौथ का व्रत है। 



publive-image



नयनतारा-विग्नेश शिवन



साउथ की फीमेल सुपरस्टार नयनतारा, विग्नेश शिवन के साथ 9 जून को शादी के बंधन में बंधी थी। दोनों की शादी चेन्नई के पास महाबलिपुरम में हुई। दोनों ने धूमधाम से अपनी शादी की। अब हाल ही में नयनतारा ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। शादी के बाद नयनतारा का ये पहला करवा चौथ व्रत है।




View this post on Instagram

A post shared by Nayanthara (@nayantthara)


Karvachauth Vrat Karvachauth Vrat 2022 these actresses will celebrate Karvachauth for first time after marriage करवाचौथ व्रत करवाचौथ व्रत 2022 ये एक्ट्रेसेस शादी के पहली बार मनाएंगी करवाचौथ