MUMBAI:'हार्ट ऑफ स्टोन'के सेट से आलिया की फोटो हुई वायरल,पहली बार दिखा बेबी बंप, फैंस बोले-कौन सा महीना चल रहा है? 

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
MUMBAI:'हार्ट ऑफ स्टोन'के सेट से आलिया की फोटो हुई वायरल,पहली बार दिखा बेबी बंप, फैंस बोले-कौन सा महीना चल रहा है? 

Mumbai. हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्‌ट (Alia Bhatt) ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया था कि वो प्रग्नेंट है। एक्ट्रेस ने अपनी अपकमिंग हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन'(Heart of Stone movie Shooting) की शूटिंग खत्म कर ली है। फिल्म में वो गैल गेडोट (Gal Gadot) और जेमी डोर्नन (Jamie Dornan)के साथ दिखाई देंगी। उन्होंने कुछ फोटो शेयर कर शूटिंग खत्म होने की जानकारी फैंस को दी है। इनके साथ के सेट से आलिया की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उनका पहली बार बेबी बंप(baby bump) दिखाई दे रहा है। उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।




— hourly ranlia (@goldencranlia) July 8, 2022



वायरल हुई फोटो 



आलिया की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फोटो में आलिया पूरी एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसके साथ उनका  बेबी बंप भी नजर आ रहा है। 




— Ashh-Loove ♡♡♡ (@AishRanliaLoove) July 8, 2022



इस लुक में आ रही नजर



इंटरनेट पर वायरल हो रही फोटो में आलिया ऑल‍िव ग्रीन कलर के जंपसूट में दिखाई दे रही है। इसके साथ उन्होंने कॉम्बैट बूट्स पहने है। फोटो में एक्ट्रेस काफी क्यूट लग रही है। फैंस आलिया के बेबी बंप की फोटो देख उनपर खूब प्यार लूटा रहे है। वे तरह-तरह के कमेंट कर रहे है। 




— Savan (@iamsavan_) July 8, 2022



फोटो देख फैंस के रिएक्शन



एक यूजर ने लिखा-आल‍िया की मेहनत और निष्ठा। दूसरे  यूजर ने लिखा- उसका बेबी बंप, कितनी ज्यादा मेहनती है आलिया। दूसरे यूजर ने लिखा-कितना महीना चल रहा है? 




— ????️ (@Bellatrixx21) July 8, 2022



प्रेग्नेंट हैं आलिया



27 जून सुबह सोशल मीडिया के जरिए आलिया ने फैंस को गुड न्यूज दी की वे जल्द ही मां (Alia- Ranbir parents soon)बनने वाली है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Instagram account) पर एक फोटो शेयर किया। फोटो में आलिया अल्ट्रासाउंड करवाती नजर आ रही थी। कैप्शन (caption) में उन्होंने लिखा- हमारा बच्चा,जल्द ही आ रहा है। आलिया के प्रेग्नेंट होने की खबरें कुछ ही मिनटों में देशभर में फैल गई। दोनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगे। 

 

 



आलिया का वर्क्रफ्रंट



आलिया की'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'(Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani), डार्लिंग्स(Darling) और ब्रह्मास्त्र(Brahmāstra) इसी साल रिलीज होगी। इसके अलावा वो हार्ट ऑफ स्टोन'(Heart of Stone movie)में नजर आएंगी।


Ranbir Kapoor रणबीर कपूर Alia bhatt आलिया भट्ट Bollywood good news Mumbai Alia- Ranbir parents soon baby bump upcoming projects Heart of Stone movie Darling movie Brahmāstra movie पेरेंट्स   रॉकी रानी की प्रेम कहानी' हार्ट ऑफ स्टोन' बेबी बंप