आलिया भट्ट- रणबीर कपूर देने वाले है गुड न्यूज, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
आलिया भट्ट- रणबीर कपूर देने वाले है गुड न्यूज, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

Mumbai.आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor) जल्द ही पेरेंट्स (Alia- Ranbir parents soon)बनने वाले हैं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। ये गुड न्यूज सुन  फैंस खुशी से झूम उठे है और उन्हें मुबारकबाद दे रहे हैं। 




View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt ????☀️ (@aliaabhatt)



अल्ट्रासाउंड की फोटो शेयर की



आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Instagram account) पर एक फोटो शेयर की हैं।  फोटो में वो अल्ट्रासाउंड करवाती नजर आ रही हैं। इसमें रणबीर भी उनके साथ दिखाई दे रहे हैं। कैप्शन (caption) में उन्होंने लिखा- हमारा बच्चा,जल्द ही आ रहा है। आलिया की इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स कमेंट कर उन्हें शुमकामनाएं दे रहे हैं। 



इस दिन हुई थी शादी



आलिया और रणबीर  14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने मुंबई (mumbai) के पाली हिल स्थित घर 'वास्तु अपार्टमेंट'(Vastu Apartment) में  पंजाबी रीति-रिवाज से सात फेरे लिए थे। अब दोनों पेरेंट्स बनने वाले हैं। 



ranbir-alia



इस फिल्म में साथ आएंगे नजर 



आलिया और रणबीर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे। ये पहली फिल्म है, जिसमें ये कपल पहली बार साथ में दिखाई देगा। 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरो में रिलीज होगी। ये फिल्म 5 भाषाओं में रिलीज होगी। इसमें हिंदी(hindi),तमिल (tamil), तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ शामिल है। इसमें इस कपल के अलावा अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan),मौनी रॉय(Mouni Roy), डिंपल कपाड़िया,नागार्जुन(Nagarjuna) समेत कई अन्य सितारे नजर आएंगे। 

 


Ranbir Kapoor अल्ट्रासाउंड पेरेंट्स good news Vastu Apartment आलिया भट्ट Bollywood Alia- Ranbir parents soon Mumbai रणबीर कपूर Alia bhatt