MUMBAI. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर में जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है।आलिया अपने प्रेग्नेंसी के इस सफर को पूरी तरह से एंजॉय कर रही हैं। दशहरा के शुभ अवसर पर आलिया का बेबी शॉवर आयोजित किया गया था। गोदभराई के फंक्शन पर कपूर एंड भट्ट फैमिली के साथ करीबी दोस्त पहुंचे थे। बेबी शावर की कुछ फोटो भी सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फोटो पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे है।
कई लोग होने वाले बच्चे को आशीर्वाद देने पहुंचे
गोदभराई के फंक्शन में कई लोग शामिल हुए थे। इसमें सास नीतू कपूर, ननद रिद्धिमा साहनी कपूर,करिश्मा कपूर, आलिया की बहन शाहीन भट्ट, पूजा भट्ट, दादी नीला देवी, आकांक्षा रंजन सिंह, नव्या नंदा, श्वेता बच्चन,करण जौहर, आरती शेट्टी समेत कई अन्य लोग शामिल थे। सभी ने अपने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है।
इस लुक में आए नजर
आलिाया येलो कलर के सिंपल से अनारकली सूट में नजर आई। उन्होंने अपने इस लुक को नो-मेकअप लुक, मांगटीका और गले में डायमंड नेकलेस के साथ कंप्लीट किया है। इस लुक में आलिया बेहद खूबसूरत लग रही है। जबकि रणबीर कपूर ट्रेडिशनल कुर्ता और पजामा में नजर आए।
आलिया के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
आलिया की इस साल कई फिल्में रिलीज हुई है। इसमें संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी, आरआरआर,डार्लिंग्स,ब्रह्मास्त्र। हाल ही में आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया। अब एक्ट्रेस जल्द ही करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन में नजर आएंगी।