HBD 'आशिकी गर्ल': रातों रात एक फिल्म ने अनु को बनाया स्टार, आज जी रहीं ऐसी लाइफ

author-image
एडिट
New Update
HBD 'आशिकी गर्ल': रातों रात एक फिल्म ने अनु को बनाया स्टार, आज जी रहीं ऐसी लाइफ

फिल्मों की दुनिया में ऐसे कई सितारें हुए हैं, जिन्होंने एक फिल्म से रातोंरात शौहरत हासिल तो की लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि वो या तो इंडस्ट्री से दूर हो गए। या उनकी अगली फिल्में फ्लॉप हो गईं। हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री अनु अग्रवाल के बारे में। अनु 53 साल की हो गई हैं।



आशिकी गर्ल रातोंरात बनीं स्टार: अनु अग्रवाल का जन्म 11 जनवरी, 1969 को नई दिल्ली में हुआ था। अनु अग्रवाल को किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं। आज भी लोग उन्हें 'आशिकी गर्ल' के नाम से जानते हैं। एक्ट्रेस ने अपनी पहली फिल्म 1990 में आई फिल्म 'आशिकी' में अपनी मासूमियत और अभिनय के दम पर नाम कमा लिया था। अनु अग्रवाल रातों रात स्टार बन गई थी। इस फिल्म में बाद वो कई और फिल्मों में दिखीं लेकिन उन्हें 'आशिकी' जैसी पॉपुलैरिटी नहीं मिली। 



दुर्घटना के बाद बदल गया पूरा चेहरा: साल 1999 में एक भयानक हादसे के चलते अनु 29 दिनों तक कोमा में चली गईं थीं। करीब एक महीने बाद जब अनु कोमा से बाहर निकलीं तो उनका जीवन बदल गया था। इस हादसे से उबरने में उन्हें काफी साल लग गए और उनका फिल्मी करियर रुक गया। इस हादसे के बाद अनु अग्रवाल का चेहरा ही पूरी तरह से बदल गया था। उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो गया था।



अब ग्लैमर से दूर सिखा रही बच्चों को योग: आज अनु अग्रवाल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूर गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। अनु अग्रवाल ने शादी नहीं की। झुग्गी-झोपड़ी में जाकर गरीब बच्चों को फ्री में योगा सिखाती हैं। इसके अलावा वह एक पावरलिफ्टर हैं और उन्होंने कई वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में भाग भी लिया है।


Celeb birthday Special birthday Aashiqui girl Anu Aggarwal bollywood birthday