गर्लफ्रेंड मलाइका संग पेरिस में बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे Arjun Kapoor, शेयर की रोमांटिक फोटो

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
गर्लफ्रेंड मलाइका संग पेरिस में बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे Arjun Kapoor, शेयर की रोमांटिक फोटो

Mumbai. फिल्म 'इश्कजादे'(Ishaqzaade movie) से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) 26 जून को अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका (Arjun Kapoor girlfriend malaika) संग पेरिस में अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट(Arjun Kapoor birthday celebration) कर रहे हैं। उनके इस खास दिन पर फैंस और सेलेब्स उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। हाल ही में दोनों ने पेरिस से अपनी कुछ फोटो शेयर कर रहे है। दोनों की फोटो पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे है। 





फोटो में इस लुक में आए नजर





फोटो में अर्जुन ऑलिव ग्रीन कलर की स्लीवलेस टी-शर्ट में नजर  रहे हैं। जबकि मलाइका व्हाइट अटायर में दिखाई दे रही है। दोनों की फोटो पर फैंस जमकर लाइक-शेयर कर रहे है। 







View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)





दोनों ने प्यार को लेकर किया संघर्ष





अरबाज खान से तलाक लेने के बाद मलाइका और अर्जुन को उनके रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया (social media) पर जमकर ट्रोल (troll) किया गया था। लेकिन दुनिया की इस नफरत के सामने इन दोनों का प्यार कभी फीका नहीं पड़ा। बल्कि दोनो चट्टान की तरह एक दूसरे साथ खड़े दिखाई दिए। ऐसे में अब ये कपल एक दूसरे के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाला है। 





कम उम्र के लड़के को डेट करने पर हुई ट्रोल





कुछ समय पहले मलाइका ने बताया था कि खुद से कम उम्र के लड़के को डेट करने से लोग उन्हें तरह-तरह के कमेंट करते है। कुछ लोग उन्हें ‘डेस्पेरेट’, ‘मौकापरस्त’ तो कुछ ‘बुड्ढी’ कहते है। लोग ट्रोल भी करते है, इसके बावजूद भी वे अपना सिर ऊंचा रखती है।  





कब करेगा ये कपल शादी 





कुछ समय पहले खबरें थी कि मलाइका और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) जल्द ही शादी (Marriage) करने वाले है। पिछले चार सालों से ये कपल साथ में है। अब ये दोनों अपने रिश्ते को शादी के पवित्र बंधन से बांधना चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक अर्जुन और मलाइका साल 2022 के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते है। 





इन फिल्मों में अर्जुन आ चुके है नजर





अर्जुन, फिल्म इश्कजादे, गुंडे(Gunday movie), कि एंड का, टू स्टेट्स(2 States movie), हाफ गर्लफ्रेंड(Half Girlfriend movie) समेत कई अन्य फिल्मों में नजर आ चुके है। 







 



Arjun Kapoor अर्जुन कपूर Bollywood Mumbai Marriage मलाइका Ishaqzaade movie Arjun Kapoor girlfriend malaika Arjun Kapoor birthday celebration इश्कजादे बर्थडे सेलिब्रेट