/sootr/media/post_banners/4f9615971b78972ea17f723f36cbc89e5f925555dc6c89a5d10524542b51ab39.jpeg)
MUMBAI. अरमान मलिक बॉलीवुड में रोमांटिक सॉन्ग के लिए जाने जाते हैं। आज (22 जुलाई) को वे अपना 26वां जन्मदिन मना रहे हैं। अरमान का 22 जुलाई 1995 को मुंबई में जन्म हुआ। उनके दादा सरदार मलिक बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर रहे। अरमान, अनु मलिक के भतीजे हैं। अरमान के बड़े भाई अमाल मलिक भी बॉलीवुड में म्यूजीशियन के तौर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। इस तरह से अरमान को संगीत विरासत में मिला है। अरमान का सबसे पॉपुलर सॉन्ग मैं रहूं या ना रहूं है। इस गाने में इमरान हाशमी और ईशा गुप्ता ने काम किया है। इस गाने को गोवा में शूट किया गया था। फैंस इस गाने के दीवाने हैं।
अरमान मलिक का जन्म संगीत से ताल्लुक रखने वाले परिवार में हुआ। उन्हें 4 साल की उम्र से ही संगीत की शिक्षा दी जाने लगी। 8 साल की उम्र में उन्होंने परफॉर्म करना शुरू कर दिया था। अरमान मलिक ने टीवी सिंगिंग रियलिटी शो सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स के फर्स्ट एडिशन में 9 साल की उम्र में भाग लिया था। इस शो में उन्होंने टॉप 7 कंटेस्टेंट्स में अपनी जगह बनाई थी।
'बिग बी' के साथ मिला पहला ब्रेक
अरमान मलिक ने बर्कली कॉलेज ऑफ म्यूजिक बोस्टन से अपनी संगीत की पढ़ाई पूरी की। उन्हें पहला ब्रेक भी स्कूल में एग्जाम देने के बीच ही मिला था। एग्जाम के बीच में टीचर आईं और कहा है कि उनकी मम्मी बाहर इंतजार कर रही हैं। अरमान जब वहां पहुंचे तो देखा कि विशाल-शेखर की जोड़ी उनसे एक गाना रिकॉर्ड करवाना चाहती है। ये गाना उन्होंने विशाल-शेखर के निर्देशन में अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म भूतनाथ के लिए रिकॉर्ड किया था।
सलमान हुए एलबम से इंप्रेस
अरमान मलिक ने यूनिवर्सल म्यूजिक वीडियो के तहत 18 साल की उम्र में पहला सोलो एलबम रिलीज किया था। इसमें उनके बड़े भाई ने इस एलबम का साउंड प्रोडक्शन किया था। यही नहीं अरमान उस समय अपने एलबम पर काम कर रहे थे। इसे उन्होंने सलमान खान को भी सुनाया था। सलमान इस एलबम के सुनकर काफी इंप्रेस हुए थे। वे इतने इंप्रेस हुए कि उन्होंने इस एलबम का एक गाना अपनी फिल्म जय हो में ले लिया। हालांकि अरमान को असली पहचान मैं रहूं या न रहूं गाने से मिली।
अरमान का फैंस को खास गिफ्ट
अरमान मलिक ने अपने फैंस को एक खास गिफ्ट दिया है। उन्होंने अपने इंसटाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस पोस्ट को बर्थडे कैपशन भी दिया है। अरमान ने लिखा है कि मेरे सबसे फेवरेट गाने हिंदी में। मेरे फैंस को मेरे जन्मदिन का गिफ्ट।
A post shared by ARMAAN MALIK ???? (@armaanmalik)