BMC: आलिया ने 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन के लिए तोड़ा होम क्वारैंटाइन का नियम, होगी FIR

author-image
एडिट
New Update
BMC: आलिया ने 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन के लिए तोड़ा होम क्वारैंटाइन का नियम, होगी FIR

बॉलीवुड में एक बार फिर से कोरोना ने हलचल मचा दी है. कोरोना ने नए मामले बड़े स्टार्स के घर तक पहुंचने लगे हैं। करण जौहर की हाउस पार्टी में जाने के बाद बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां कोरोना संक्रमित हो गई हैं। इस बीच बीएमसी ने आलिया भट्ट के खिलाफ होम क्वारंटीन नियम तोड़ने के लिए केस दर्ज करने का आदेश दिया है।

प्रमोशन पर भारी BMC का एक्शन

आलिया भट्ट पर पेंडेमिक एक्ट के तहत FIR दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।आलिया भट्ट की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन BMC के नियमों के मुताबिक हाई रिस्क संपर्क लिस्ट में रखे गए लोगों के लिए 14 दिन होम क्वारैंटाइन रहना जरूरी है, लेकिन ब्रह्मास्त्र मूवी के मोशन पोस्टर लॉन्च के लिए आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के साथ दिल्ली चली गईं थीं। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में एक्ट्रेस कई लोगों से मिली भी हैं। 

आलिया ने नहीं मानी BMC की बात

मामले को संज्ञान में लेते हुए मुंबई महानगर पालिका ने आलिया भट्ट से संपर्क किया और उन्हें दिल्ली में ही क्वारंटीन होने का आदेश जारी किया लेकिन इस आदेश के बाद भी आलिया वापस मुंबई लौट आई। इसलिए अब एक्ट्रेस पर पेंडेमिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।बीते दो-तीन दिनों से जिस तरह सिलेब्रिटीज में कोरोना का खतरा बढ़ा है, महानगरपालिका भी इसको लेकर चिंता में है।

6 सेलिब्रिटी कोरोना पॉजिटिव

करण जौहर की पार्टी के बाद करीना कपूर, अमृता अरोड़ा, संजय कपूर की पत्‍नी महीप कपूर और उनकी बेटी शनाया कपूर, सोहेल खान की बीवी सीमा खान और उनका छोटा बेटा योहान, सभी 6 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

home quarantine norms Violating COVID-19 Norms File FIR Alia bhatt BMC