/sootr/media/post_banners/660c99a06e595c04efd4d88b510c8fcf9ce0e3d485d8e245ac5b19e45b888e5a.jpeg)
मुंबई. हिंदी और बंगाली फिल्मों के मशहूर म्यूजिक डिरेक्टर और सिंगर बप्पी लहरी का 69 साल की उम्र में 15 फरवरी की रात निधन हो गया। उनके बचपन का नाम आलोकेश लाहिड़ी था। बचपन से ही उनकी संगीत में रुचि थी और वो हमेशा से इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान बनाना चाहते थे। बप्पी संगीत के घराने से आते हैं। उनके पिता अपरेश लाहिड़ी मशहूर बंगाली सिंगर थे, उनकी मां बांसुरी भी संगीतकार थीं।
/sootr/media/post_attachments/db7656aaa4a60dd0ba965b5ace1318a734bd6cae5036400bfd8b8fe936b70516.jpg)
बप्पी ने महज 3 साल की उम्र में तबला बजाना सीख लिया था। 19 साल की उम्र में मुंबई चले गए और 1973 में हिंदी सिनेमा में उन्हें पहली बार 'नन्हा शिकारी' में म्यूजिक देने का मौका मिला। किशोर कुमार, बप्पी लाहिड़ी के मामा थे, इसी कारण से उन्हें 1975 में मोहम्मद रफी और अपने मामा किशोर कुमार के साथ गाना गाने का मौका मिला था। बप्पी इकलौते संगीतकार थे, जिन्हें 1996 में माइकल जैक्सन ने मुंबई में आयोजित अपने शो में बुलाया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 1986 में उन्होंने 33 फिल्मों में 180 गाने गाए। उनका ये रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।
/sootr/media/post_attachments/d3b8898afc886a8014a0809b7f25890b14a2ba2d486c3a459244bf9eb6e053e7.jpg)
यहां से आया सोना पहनने का शौक: हिंदी सिनेमा को यादगार गाने देने वाले बप्पी दा अपने अलग तरह के लुक और सोने के शौकीन होने के लिए भी पहचाने जाते थे। बप्पी दा ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि वो अमेरिकन रॉक स्टार एल्विस प्रेस्ले के बहुत बड़े फैन थे। एल्विस अपनी परफॉर्मेंस के दौरान सोने की चेन पहना करते थे। स्ट्रगल के दिनों में बप्पी ने एल्विस को देखकर ठान लिया था कि अगर वो कभी कामयाब हुए तो अपनी अलग पहचान बनाएंगे। फिर क्या था बप्पी ने कामयाबी के सफर में एल्विस की तरह ही चेन पहनना शुरू कर दिया और देखते ही देखते उनका ये शौक उनकी पहचान बन गई। सिंगर के इस शौक के चलते उन्हें इंडिया का गोल्ड मैन तक कहा जाने लगा है। बप्पी दा का मानना है कि सोना पहनना उनके लिए लकी है।
/sootr/media/post_attachments/9be02904bcd7adca2a964005a0a7cfecdab010324e1bfa017ea9afa865c6406e.jpg)
बप्पी के पास इतना सोना: बप्पी के डिस्को डांसर गाने ने तूफान मचा दिया था। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में दावेदारी प्रस्तुत की थी। नामांकन के दौरान सिंगर ने अपनी कुल संपत्ति और सोना-चांदी का विवरण दिया था। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके पास कुल 752 ग्राम सोना और 4.62 किलो चांदी है। इसमें अब इजाफा हो चुका है।
बप्पी दा की ही तरह उनकी पत्नी चित्रानी भी सोने और डायमंड की शौकीन हैं। 2014 में उन्होंने दावेदारी भरते हुए बताया कि उनके पास बप्पी दा से भी ज्यादा 967 ग्राम सोना, 8.9 किलो चांदी और 4 लाख रुपए के हीरे हैं।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us