69 साल की उम्र में बप्पी लाहिड़ी का निधन, डिस्को किंग को गोल्ड पहनना पसंद था

author-image
Aashish Vishwakarma
एडिट
New Update
69 साल की उम्र में बप्पी लाहिड़ी का निधन, डिस्को किंग को गोल्ड पहनना पसंद था

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और संगीतकार बप्‍पी लाहिड़ी (Bappi Lahiri) का मुंबई में निधन हो गया। 69 साल की उम्र में बप्पी दा ने क्रिटी केयर अस्पताल में आखिरी सांसें ली। बताया जा रहा है कि उनका निधन रात करीब 11 बजे हुआ। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। पिछले साल अप्रैल में बप्पी दा कोरोना संक्रमित भी हुए थे। डॉक्टर ने बताया कि OSA (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया) के कारण उनकी मौत हुई है। 



गोल्ड पहनने के शौकीन थे: म्यूजिक इंडस्ट्री में बप्पी दा को डिस्को किंग कहा जाता था। लाहिड़ी को सोना पहनना और हमेशा चश्मा लगाकर रखना बेहद पसंद था। गले में सोने की मोटी-मोटी चेन और हाथ में बड़ी-बड़ी अंगूठियां उनकी पहचान थी। 17 नवंबर 1952 को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में बप्पी दा का जन्म हुआ था। उनके दो बच्चे हैं। 



ऐसा रहा फिल्मी करियर: बप्पी दा ने 70-80 के दशक में कई फिल्मों में गाने गाए जो काफी हिट रहे। इन फिल्मों में चलते-चलते, डिस्को डांसर और शराबी शामिल हैं। भारत में 80 और 90 के दशक में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने में उनका अहम हिस्सा रहा। साल 1985 में फिल्म 'शराबी' के लिए उन्हें बेस्ट म्यूज़िक डायरेक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। आखिरी बार स्क्रीन पर उन्हें सलमान खान के साथ रियलिटी शो Bigg Boss 15 पर देखा गया, जहां वो अपने पोते स्वास्तिक के नए गाने बच्चा पार्टी का प्रमोशन करने पहुंचे थे।



OSA क्या है: ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया सबसे सामान्य नींद विकारों में से एक है। इस बीमारी में नींद के दौरान सांस लेने में बार-बार रुकावट होती है। इसके कुछ कारणों में अधिक वजन, जीभ का बड़ा आकार और टॉन्सिल प्रमुख होते हैं। OSA की वजह से रक्त में ऑक्सीजन का स्तर घट जाता है और नींद में बाधा पड़ने से हृदय रोग और उच्च रक्तचाप का जोखिम भी बढ़ने लगता है।


बप्पी लाहिड़ी बप्पी लाहिरी ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया osa bappi lahiri songs bappi lehri passed away bappi lehri Bollywood Bappi Lahiri डिस्को किंग disco king