प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी मां के खिलाफ बेगूसराय कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, सैनिक की पत्नी को लेकर दिखाए थे शर्मनाक सीन

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी मां के खिलाफ बेगूसराय कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, सैनिक की पत्नी को लेकर दिखाए थे शर्मनाक सीन

MUMBAI. फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ बेगूसराय सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। ये गिरफ्तारी वारंट वेब सीरीज XXX सीजन-2 में आपत्ति सीन दिखाने पर जारी किया गया है। एकता पर सैनिकों का अपमान करने और उनके परिवार के सदस्यों की भावनाओं को आहत करने के आरोप लगे है। इस मामले में 2021 में उनके खिलाफ बेगूसराय कोर्ट में केस दर्ज किया गया था। लेकिन वह बार-बार बेगूसराय कोर्ट के समन को टाल रहे थे। बता दें पूर्व सैनिक और बेगूसराय निवासी शंभू कुमार 

ने एकता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।



सीरीज में दिखाए गए सैनिक की पत्नी से संबंधित कई आपत्तिजनक सीन 



वेब सीरीज XXX सीजन-2 में  फौजी की पत्नी को लेकर कुछ शर्मनाक सीन दिखाए गए है। वहीं इस मामले में बेगूसराय के वकील ऋषिकेश पाठक ने बताया कि 2021 में एकता पर वेब सीरीज XXX सीजन-2 में कुछ ऐसे सीन दिखाए गए थे, जो काफी आपत्तिजनक थे। दरअसल इस सीन में बताया गया था कि एक भारतीय जवान जो देश के अलग-अलग कोनों से सबकी की रक्षा करते हैं। जब वह ड्यूटी पर होते हैं, तब उनकी पत्नी पीछे से अपने दोस्तों को बुलाकर सेना की वर्दी पहनाकर शारीरिक संबंध बनाती हैं। इससे सैनिक और उनके परिवार का अपमान किया गया है। 



एकता कपूर ने मांगी थी माफी



बता दें इस पूरे मामले में एकता पहले भी सफाई दे चुकी है। लोगों ने जैसे ही इस पर आपत्ति जताई थी, उसी वक्त एकता ने वेब सीरीज से इस सीन को हटवा दिया था। इसके अलावा उन्होंने अपनी गलती मानते हुए लोगों से माफी भी मांगी थी।


वेब सीरीज में शर्मनाक सीन दिखाने का आरोप एकता कपूर और उनकी मां के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट प्रोड्यूसर एकता कपूर Ekta and their mother for showing shameful scenes in web series Arrest warrants against producers Ekta Kapoor