/sootr/media/post_banners/99ba12b03773e388af6599778d2b621a923cf00e65a81c395e341ceba65fd2f8.jpeg)
रियलिटी शो हुनरबाज इन दिनों टीवी पर छाया हुआ है। इस शो में देशभर से लोग अपना हुनर दिखाने आते हैं। इस शो को परिणीति चोपड़ा, मिथुन चक्रवर्ती और करण जौहर जज कर रहे हैं। इस समय पुष्पा के सॉन्ग का खुमार हर किसी पर चढ़ा है ऐसे में भारती सिंह कैसे पीछे रहतीं। उन्होंने सेट पर मिथुन चक्रवर्ती के साथ एक रील बनाकर पोस्ट की है।
मिथुन के साथ भारती की मस्ती: भारती सिंह ने हाल ही में मिथुन चक्रवर्ती के साथ फिल्म 'पुष्पा: द राइज' के गाने Oo Antava पर वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस वीडियो में भारती, मिथुन को छेड़ती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो को बनाने के बाद भारती, मिथुन से कहती हैं, "आप मेरे लिए पैसे कमाने का जरिया हो। अब इस वीडियो से मैं पैसे कमाउंगी। भारती ने इस रील को मेकर्स से इसे 15 लाख रुपये में बेचने का सौदा भी कर लिया।
A post shared by ColorsTV (@colorstv)
मां बनने वाली हैं भारती: भारती सिंह जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने कुछ समय पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान दुनिया के सामने किया था। भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया का यह पहला बच्चा है। भारती ने बताया था कि उनके घर में नन्हें मेहमान का आगमन अप्रैल 2022 में होगा। प्रेग्नेंसी में भी भारती सिंह काम और पर्सनल लाइफ को बैलेंस कर रही हैं। उनके फैंस इस बात से काफी खुश हैं।