Big Boss OTT  से करण जौहर का पत्ता साफ,नए सीजन को ये कपल करेगा होस्ट

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
Big Boss OTT  से करण जौहर का पत्ता साफ,नए सीजन को ये कपल करेगा होस्ट

Mumbai. बिग बॉस ओटीटी(Big Boss OTT ) का नया सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। इससे पहले सीजन को करण जौहर(Karan Johar) ने होस्ट किया था। लेकिन अब खबरें है कि करण, बिग बॉस के दूसरे सीजन में नजर नहीं आएंगे। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक नए सीजन को बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और उनके बॉयफ्रंड करण कुंद्रा (Karan Kundrra) होस्ट करेंगे। हालांकि अभी तक इस बात की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। 







View this post on Instagram

A post shared by Karan Kundrra (@kkundrra)





फैंस के फेवरेट कपल 





बिग बॉस के बाद से तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा इस समय सबके फेवरेट(Favourite) बने हुए है। शो में दोनों की जोड़ी को फैंस ने बहुत पसंद किया था। इसके बाद दोनों को कई बड़े प्रोजेक्ट्स(projects) के ऑफर मिल रहे है। अब खबरें है कि ये कपल जल्द ही बिग बॉस ओटीटी में नजर आएंगे। वहीं खबरें है कि Big Boss OTT  के नए शो में शोएब इब्राहिम, निया शर्मा, बशीर अली, अनुष्का सेन आने वाले है। हालांकि अभी तक इसकी कोई फाइनल लिस्ट नहीं आई है। 







View this post on Instagram

A post shared by Tejasswi Prakash (@tejasswiprakash)





लॉकअप में आ चुके है करण नजर





कंगना रनौत के शो लॉकअप  में भी करण कुंद्रा नजर आ चुके है। कुछ एपिसोड में उन्होंने जेलर का किरदार निभाया था। करण के लॉकअप में एंट्री लेने से शो को पहले से और भी ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली थी। शो के फिनाले वीक में उनकी गर्लफ्रेंड तेजस्वी ने भी शो में क्वीन वार्डन  के रूप में एंट्री ली है। शो में वे स्पेशल पॉवर लेकर आई थीं। उनके शो में एंट्री लेने से शो के व्यूज में काफी उछाल देखने को मिल रहा है। 







View this post on Instagram

A post shared by Tejasswi Prakash (@tejasswiprakash)





पहले सीजन ने मचाई थी धमाल





Big Boss OTT के पहले सीजन को भी फैंस ने खूब पसंद किया था। अब फैंस इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। हालांकि उनका ये इंतजार जल्दी ही खत्म होने वाला है। Big Boss OTT का पहला सीजन 8 हफ्ते तक चला था। इसकी विनर दिव्या अग्रवाल बनी थी। शो में राकेश बापट, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट, शमिता शेट्टी, उर्फी जावेद, अक्षरा सिंह समेत कई अन्य सितारे शामिल थे।  इसका पहला सीजन Alt Balaji and MX Player पर स्ट्रीम हुआ था।



बिग बॉस ओटीटी Big Boss OTT Alt Balaji and MX Player करण कुंद्रा तेजस्वी प्रकाश Bollywood करण जौहर Mumbai Karan Kundrra Karan Johar Tejasswi Prakash कंगना रनौत